Ajay Devgn का Bholaa से फुल लुक हुआ आउट भगवान शिव की तरह हाथ में त्रिशूल पकड़े हुए नजर आए अभिनेता

अजय देवगन अपनी फिल्म 'भोला' के इस फुल लुक में काफी इंटेस लग रहे है, उन्होंने हाथों में एक त्रिशूल पकड़ा जो काफी दमदार लग रहा है

Ajay Devgn Bholaa Look: बॉलीवुड के मेगास्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म भोला से उनका फुल लुक जारी कर दिया गया है।यह फुल लुक बिल्कुल शानदार है। अजय ने इस लुक को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया।

अजय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस लुक को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘’तीन दिनों में इस ना रूकने वाले भोला को अनुभव करें। भोला का दूसरा टीजर 24 जनवरी 2023 को रिलीज होगा।‘’ अजय का यह नया लुक काफी इंटेस लग रहा है। इस लुक में अजय, भगवान शिव की तरह हाथ में त्रिशूल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने माथे पर सफेद तिलक लगाया हुआ है और गले में लाल गमछा डाला हुआ है। उन्होंने अपनी आंखे तिरछी कर रखी है।लुक देखकर लगता है कि इस फिल्म में काफी मारधाड़ होने वाली है।

बता दें कि इस फिल्म में अजय ने मुख्य किरदार निभाया है और खुद ही फिल्म को डायरेक्ट किया है।अजय द्वारा निर्देशित ये फिल्म साल 2019 में आई तमिल फिल्म कैथी की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।इस फिल्म में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कार्थी ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म कैथी को विजय की फिल्म मास्टर के डायरेक्टर टी लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया था।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस काफी सफल रही थी। इस फिल्म में एक कैदी और अनाथआश्रम में रहने वाली उसकी बेटी की कहानी को दिखाया गया था। कैदी काफी दिनों बाद अपनी सजा काटकर जेल से छूटता और वह अपनी बेटी मिलने के लिए काफी उत्साहित होता है। लेकिन इसी बीच एक पुलिस वाल इस कैदी से मदद मांगता और जिसके बाद कई सारी दिक्कते आना शुरू हो जाती है।

बता दें कि अजय की यह फिल्म भगवान शिव के नाम पर दूसरी फिल्म होगी, इससे पहले उन्होंने शिवाय (2016) नाम की एक फिल्म बनाई थी। फिल्म भोला में अजय के अलावा तब्बू भी अहम किरदार निभा रही है। वे इस फिल्म में एक महिला पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को अजय देवगन एफफिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज़ फिल्म्स और ड्रीम वारियर पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Dilip Kumar की वजह से Film Maker Vijay Anand की ये ख्वाहिश रह गई थी अधूरी

ताज़ा ख़बरें