Ajay Devgn की The Legend of Bhagat Singh के 21 साल हुए पूरे, इस फिल्म को लेकर Sunny Deol और Rajkumar Santoshi में हो गई थी लड़ाई

अजय देवगन की फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ को आज 21 साल पूरे हो गए है, इस फिल्म में अजय ने उम्दा अभिनय किया था।

Ajay Devgn The Legend of Bhagat Singh completed 21 years: बॉलीवुड के मेगास्टार अजय देवगन की फिल्म द लेंजेड ऑफ भगत सिंह को आज 21 साल पूरे हो गए है। इस फिल्म को आज है कि दिन 07 जून 2002 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।  इस फिल्म में अजय देवगन ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भगत सिंह के रूप में अजय देवगन ने बेहतरीन अभिनय किया था। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म का फ्लॉप होने का कारण और फिल्म को लेकर सनी देओल राजकुमार संतोषी की लड़ाई वाला किस्सा काफी मजेदार है। तो आज हम आपको इसी फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से बतायेंगे। 

फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ से जुड़े कुछ मजेदार किस्से: 

1.फिल्म को लेकर सनी देओल और राजकुमार संतोषी में कहासुनी: राजकुमार संतोषी ने सनी देओल को इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद का रोल निभाने का ऑफर दिया था। लेकिन सनी इस फिल्म में भगत सिंह के रोल के लिए अपने भाई बॉबी देओल को कास्ट करने को कहा। राजकुमार ने सनी की यह बात मानने से इंकार दी, जिसके चलते सनी ने गुस्से में यह फिल्म छोड़ दी है और सनी ने बॉबी देओल की भगत सिंह वाली फिल्म ‘23 मार्च 1931-शहीद’ में चंद्रशेखर आजाद का रोल किया। इसके बाद सनी और राजकुमार में अनबन हो गई थी।

2. अजय की फिल्म के साथ भगत सिंह पर दो और फिल्में रिलीज हुई: अजय देवगन की फिल्म द लेंजेड ऑफ भगत सिंह के साथ बॉबी देओल की ‘23 मार्च 1931-शहीद’ और सोनू सूद की ‘शहीद-ए-आजम’ भी साथ में रिलीज हुई। यह तीनों फिल्में भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी, लेकिन तीनों फिल्मों की थीम एक होने के कारण यह तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। 

3.इस फिल्म के लिए अजय को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला: अजय देवगन ने इस फिल्म में भगत सिंह के किरदार को काफी उम्दा तरीके से निभाया था। इस फिल्म में उतकृष्ट अभिनय के लिए अजय को सर्वश्रैष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया था। अजय का यह फिल्म ‘जख्म’ के बाद दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार था।

4 अजय की भगत सिंह में संजय दत्त को यह रोल हुआ था ऑफर: राजकुमार संतोषी ने सनी देओल से पहले इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद का रोल संजय दत्त को ऑफर किया था। लेकिन संजय दत्त ने कुछ कारणवश इस फिल्म में च्रंदशेखर आजाद का रोल करने से मना कर दिया था। इसके बाद यह रोल सनी को ऑफर हुआ था, लेकिन सनी ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। 

ये भी पढ़ें: Tigmanshu Dhulia की मेहनत पर फिरा पानी Salman Khan को नहीं पसंद आई Dabangg 4 की स्क्रिप्ट, जानें अब कौन लिखेगा फिल्म की स्क्रिप्ट?

ताज़ा ख़बरें