B’Day: जब Abhishek की शादी में पहुंची उनकी पहली पत्नी! मुंह ताकती रह गई थीं ऐश्वर्या, फिर खूब हुआ था हंगामा

फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने हांमी जताई और 20 अप्रैल 2007 को यह शादी के बंधन में बंध गए। साल 2011 में बेटी आराध्या का जन्म हुआ।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक है। जब भी यह दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं तो फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। दोनों की बॉन्डिंग की भी खूब तारीफ की जाती है। बता दें, आज यानिकि 5 फरवरी को अभिषेक बच्चन अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे मौके पर हम आपको बताएंगे उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें और उनकी शादी में हुए एक ऐसे हंगामे के बारे में जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं।

24 सालों से इंडस्ट्री में हैं अभिषेक
बता दें, अभिषेक बच्चन ने फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में वह अभिनेत्री करीना कपूर के साथ दिखाई दिए थे, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इसके बाद उन्होंने ‘बंटी बबली’, ‘युवा’, ‘गुरु’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया और फैंस का दिल जीत लिया। अभिषेक करीब 24 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि लोग उन्हें हमेशा अभिनेता ‘अमिताभ बच्चन का बेटा और ऐश्वर्या का पति’ कहकर ट्रोल करते हैं, लेकिन अभिषेक इन सब फालतू की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और बड़े ही शानदार तरीके से अपनी जिंदगी जीते हैं।

ऐसे एक-दूजे के नजदीक आए ऐश्वर्या-अभिषेक
अभिषेक ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी रचाई है। कपल की पहली मुलाकात साल 2000 में हुई थी। दोनों ने एक साथ फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम का’ में काम किया था और इसी की शूटिंग के दौरान यह दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे, हालांकि इससे पहले अभिषेक की सगाई अभिनेत्री करिश्मा कपूर से हो गई थी लेकिन किसी वजह से यह सगाई जल्द ही टूट गई।

इसके बाद ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच नजदीकया बढ़ी और फिर यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। रिपोर्ट की माने तो फिल्म ‘गुरु’ के प्रीमियर के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने हांमी जताई और 14 जनवरी 2007 को इन्होंने सगाई कर ली। इसके बाद 20 अप्रैल 2007 को यह शादी के बंधन में बंध गए। फिर साल 2011 में उनके घर बेटी आराध्या का जन्म हुआ।

एक्टर की शादी में हुआ था खूब हंगामा
अब बात करते हैं अभिषेक की शादी में हुए हंगामे के बारे में। दरअसल, जब अभिषेक अपनी पत्नी यानि कि ऐश्वर्या से शादी रचा रहे थे तभी एक अनजान लड़की उनकी शादी में घुस गई और वह खुद को अभिषेक की पहली पत्नी बताने लगी। जी हां.. इस अनजान लड़की के मुंह से ऐसी बातें सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। खुद ऐश्वर्या-अभिषेक भी एक दूसरे का मुंह देखते रह गए थे।

दरअसल, एक यह मशहूर मॉडल थी जिसने दावा किया था कि अभिषेक उनके पति है और वह उन्हें धोखा देकर ऐश्वर्या से दूसरी शादी कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस मॉडल ने अभिषेक के लिए अपनी कलाई भी काट ली थी। मॉडल का कहना था कि अभिषेक ने उनके कुछ दोस्तों के सामने उनसे शादी रचाई थी। हालांकि, जब पूरे मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि यह केवल एक पब्लिसिटी स्टंट था। वहीं बात करें अभिषेक-ऐश्वर्या के बार में तो ये दोनों एक-दूसरे के शादी काफी खुश है और अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गईं Poonam Pandey, बिना फिल्मों के ऐसे करती थी कमाई!

ताज़ा ख़बरें