Pawan Singh के भोजपुरी गाने को पहली बार Salim Sulaiman ने किया कंपोज, आश्रम वेब सीरीज की एक्ट्रेस संग लगाए ठुमके

पवन सिंह (Pawan Singh) का मोस्ट अवेटेड होली सॉन्ग (Holi Song) 'बबुनी तेरे रंग में' (Babuni Tere Rang Mein) रिलीज किया जा चुका है।

Pawan Singh New Holi Gaana Babuni Tere Rang Mein Babuni: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के पावरस्टार एक्टर, सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) का मोस्ट अवेटेड होली सॉन्ग (Holi Song) ‘बबुनी तेरे रंग में’ (Babuni Tere Rang Mein) रिलीज किया जा चुका है। इस गाने के रिलीज होते ही ये यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें आश्रम वेब सीरीज की एक एक्ट्रेस भी ठुमके लगाते नजर आ रही है। इस वीडियो में होली की पार्टी वाला माहौल दिखाया गया है। गाने के वीडियो को पवन सिंह के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

पवन सिंह के साथ नजर आयीं आश्रम की एक्ट्रेस

पवन सिंह ने हाल ही में अपना नया होली गीत रिलीज किया है। आपको बताते चले इस गाने में पवन सिंह के साथ पहली बार वेबसीरीज आश्रम एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) नजर आ रही हैं। व्हाइट ड्रेस में त्रिधा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं पवन सिंह और त्रिधा जबदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में इस जोड़ी का शानदार डांस भी देखने को मिला है। स्विमिंग पूल वाला सीन देखते ही आपका भी मूड पार्टी वाला जरूर हो जाएगा। इस गाने को खबर लिखने तक 5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चूका हैं।

ये भी पढ़े: Khesari Lal New Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल का नया होली गाना ‘दुई रुपया’ दर्शकों के सिर चढ़ा

Pawan Singh New Holi Gaana Babuni Tere Rang Mein

आपको बता दे पवन सिंह का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज में गाय है। वही गाने में उनका साथ शार्वी यादव ने दिया है। गाने को संगीत सलीम सुलेमान (Salim Sulaiman) ने दिया है। पहली बार किसी भोजपुरी गाने को बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर ने कंपोज किया है। इस गाने को मर्चेंट्स रिकॉर्ड्स (Merchant Records) ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। बता दें कि इसके ऑनर सलीम-सुलेमान ही हैं। ये गाना काफी समय से चर्चा में था, पवन सिंह ने कई बार गाने से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।

ताज़ा ख़बरें