Pawan-Rani Chatterjee Song: पवन सिंह और रानी चटर्जी काफी समय बाद फिर एक साथ नजर आये वीडियो सॉन्ग ‘सेम 2 सेम’ में, फैंस हुए क्रेजी

रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह और रानी चटर्जी का नया गाना "सेम 2सेम" रिलीज़ किया गया है। इस गाने में दोनों की जोड़ी को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश है

Pawan Singh-Rani Chatterjee Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के रिकॉर्ड मशीन पावर स्टार पवन सिंह सोशल मीडिया में चर्चाओं की गर्माहट के बीच बसंत पंचमी पर अपने फैंस के बीच भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी के साथ लेकर आये हैं धमाकेदार वीडियो सांग “सेम टू सेम”, जिसे बॉस भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में पवन सिंह और रानी चटर्जी काम कर चुके हैं, इस जोड़ी ने कई बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाया है। अब लंबे अंतराल के बाद दोनों की जोड़ी इस गाने में फिर से साथ आई है तो एक बार फिर से तहलका मचाना तो लाजमी है। इस गाने को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया पर काफी अधिक एक्टिव रहने की वजह से पवन सिंह के फैन-फॉलोइंग की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब एक बार फिर से पवन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह बेहद खास है। पवन सिंह एक और रिकार्ड बनाने वाला गाना लेकर आये हैं, जिसका टाइटल है “सेम 2सेम”। इस गाने में पवन सिंह और रानी चटर्जी रोमांटिक कपल के रूप में दिख रहे हैं, जोकि काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो सांग ‘सेम 2सेम’ के निर्माता प्रेम राय हैं। जिन्होंने पवन सिंह को लेकर भोजपुरी फिल्म ‘बॉस’, ‘हुकूमत’ और ‘सइयाँ सुपरस्टार’ का निर्माण किया है। अब वे फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के साथ-साथ ‘बॉस म्यूजिक भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी की शुरुआत कर दिये हैं।

इस गाने को खास शैली में गाया है पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने। गीत आजाद सिंह, संगीत श्याम आजाद का है। रिकॉर्डिंग व मिक्स मास्टर राकेश शर्मा, म्यूजिक अरेन्जिंग छोटू रावत, लाइव रीदम चारी जी एंड ग्रुप का है। कोरियोग्राफर प्रसून यादव, डीओपी फिरोज खान, एडीटर रिशु सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर निहाल हैं। प्रोडक्शन श्रेयश फिल्म्स प्रा.लि., डिजिटल ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन का है।

ये भी पढ़े: Lata Mangeshkar: खेसारी लाल यादव ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक, कहा – आप जैसा कोई नहीं

ताज़ा ख़बरें