Samar Singh का Bhojpuri गाना ‘साड़ी झमकऊआ’ हुआ वायरल

यूट्यूब पर इन दिनों समर सिंह का गाना ‘साड़ी झमकऊआ’ काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में समर का जबरजस्त जलवा देखने को मिल रहा है। जिसे भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे है।

Samar Singh Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के उभरते हुए स्टार सिंगर समर सिंह (Samar Singh) इन दिनों अपने गानों को लेकर यूट्यूब पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी समर लगातार चर्चा में बने हुए है। समर सिंह के गाने दर्शकों का जमकर मनोरंजन करते हैं। वही अब यूट्यूब पर इन दिनों समर सिंह का गाना ‘साड़ी झमकऊआ’ काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में समर का जबरजस्त जलवा देखने को मिल रहा है। जिसे भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे है।

समर सिंह का सुपरहिट भोजपुरी गाना ‘साड़ी समकऊआ’ भोजपुरी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस गाने को समर सिंह (Samar Singh Hit Song) ने अपनी आवाज दी है। गाने में समर सिंह के साथ नेहा ओझा नजर आ रही हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने के बोल अलोक यादव ने लिखे हैं। गाने को संगीत रोशन हेगड़े ने दिया है। समर सिंह (Samar Singh Ke Gane) के इस हिट गाने को अबतक 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। मालूम हो, टैलेंट से भरपूर समर सिंह ने अपने दम पर थोड़े ही समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने लिए ख़ास जगह बना ली है। सोशल मीडिया पर समर सिंह की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी हैं। जो इन्हे अपना ढेर सारा प्यार देती रहती है।

ताज़ा ख़बरें