Nidhi Jha Dance Video: भोजपुरी फिल्मो में अपने अभिनय और डांस से लोगो के दिलो पर राज करने वाली निधि झा अब अपने रियल लाइफ में एक्टर यश कुमार की दुल्हनिया बनने जा रही है। निधि झा 2 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। शादी से पहले शादी की रस्मे भी शुरू हो गई है।
पिछले दिनों मुंबई में निधि झा का हल्दी फंक्शन किया गया। इस मौके पर एक्ट्रेस ग्लोरी मोहन्ता शामिल हुई। अपने हल्दी कार्यक्रम में निधि झा ने जमकर ठुमके लगाए, साथ ही निधि झा के पापा और ग्लोरी मोहन्ता भी खूब डांस करते नजर आये।