Amrapali Dubey को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 09 साल पूरे हुए, Nirahua ने इस मौके पर अपनी एक हिट फिल्म के चौथे पार्ट की घोषणा

आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 09 साल पूरे हो गए हैं, इस मौके पर निरहुआ ने एक फिल्म घोषणा कर दी है।

Amrapali Dubey completed 09 years in Bhojpuri film industry: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अब 09 साल पूरे हो गए है। आम्रपाली ने 06 जून 2014 को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ के साथ फिल्म Nirahua Hindustani से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के हिट होेने के बाद आम्रपाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक स्टार बन गईं थी।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नौ साल पूरे करने पर आम्रपाली ने खुशी जाहिर की है। इसके अलावा निरहुआ ने इसी मौके निरहुआ हिंदुस्तानीं के चौथे पार्ट की घोषणा कर दी है। आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नौ साल पूरे करने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा की है। आम्रपाली ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ‘’आज से 9 पहले, आज ही के दिन 6 जून 2014 को मेरी पहली फिल्म #NirahuaHindustani आप सबके बीच आयी थी… और प्रभु की कृपा से तब से लेके आज तक आप लोगों ने मुझे कभी पीछे मूड के देखने का मौका ही नहीं दिया। इस 9 साल के बेमिसाल सफ़र के लिए आप सबके प्रणाम अपना प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बनाए रखें। और भविष्य में आने वाले निरहुआ हिंदुस्तानी के आगे आने वाले कई पार्ट्स के लिए बधाई।’’

आम्रपाली की इसी पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए निरहुआ ने फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी को घोषणा कर दी है। निरहुआ ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि, ‘’’निरहुआ हिंदुस्तानी 4 के लिए तैयार हो जाओ।’’ निरहुआ हिंदुस्तानी 4 की खबर पाकर फैंस भी खुश हो गए हैं। फैंस भी इसी पोस्ट में निरहुआ हिंदुस्तानी को लेकर कमेंट्स कर रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’2014 में निरहुआ हिंदुस्तानी ने सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया था अब सीधा 10 साल के बाद 2024 में निरहुआ हिंदुस्तानी 4 सबका रिकॉर्ड तोड़ेगी।’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’हां मैं निरहुआ हिंदुस्तानी 4 का इंतजार कर रहा हूं।’’ अब देखते हैं कि निरहुआ और आम्रपाली ‘निरहुआ हिंदुस्तानीं 4’ से स्क्रीन पर क्या कमाल करते हैं।  

ये भी पढ़ें: Tigmanshu Dhulia की मेहनत पर फिरा पानी Salman Khan को नहीं पसंद आई Dabangg 4 की स्क्रिप्ट, जानें अब कौन लिखेगा फिल्म की स्क्रिप्ट?

ताज़ा ख़बरें