Akshara Singh Devi Geet: नवरात्रि पर रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया देवी गीत ‘दिल की पुकार’, एक्ट्रेस की हो रही जमकर तारीफ

अक्षरा सिंह का नवरात्रि स्पेशल गीत 'दिल की पुकार' रिलीज हुआ। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दो दिन पहले यानी 11 अक्टूबर को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आया ये गाना लागातार यूट्यूब पर ट्रेंड में बना हुआ है।

Akshara Singh New Devi Geet: अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर और डांसर भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा की फैंन फॉलोइंग जबरदस्त है। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं।

आपको मालूम हो, अक्षरा (Akshara Singh New Devi Geet) हाल में टीवी के फेमस शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आईं थीं। हालांकि वो लंबे समय तक शो में टिक नहीं पाईं। लेकिन इससे उनकी पॉपुलैरिटी पहले से ज्यादा बढ़ गई।‌ शो के दौरान अक्षरा सोशल मीडिया पर छाई रहीं। लोग उनके सपोर्ट में आगे आए।

आपको बता दे फिल्मों के अलाव एक्ट्रेस वीडियो सॉन्ग में काफी दिलचस्पी रखती हैं। आए दिन उनके गाने रिलीज होते रहते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह (Akshara Singh New Devi Geet 2021) का नवरात्रि स्पेशल गीत ‘दिल की पुकार’ रिलीज हुआ। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दो दिन पहले यानी 11 अक्टूबर को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आया ये गाना लागातार यूट्यूब पर ट्रेंड में बना हुआ है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। अबतक इस गाने को तीन लाख से ज्याद व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। कोई अक्षरा के लुक तो कोई आवाज की तारीफ कर रहा है।

गाने को अक्षरा (Akshara Singh Instagram) ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक अविनाश झा का है। वहीं लकी ने इसे कोरियोग्राफर किया हैं। वीडियो में अक्षरा मां दुर्गा के पंडाल में खड़ी भक्ति में लीन झूमती-गाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पीले रंग की साड़ी पहनी है जो उनपर खूब जंच रही है। बता दें कि इससे पहले शरद नवरात्रि के मौके पर अक्षरा सिंह का भक्ति गाना ‘मां मेरी आ जाएगी’ रिलीज हुआ था। जो लोगों को बेहद पसंद आया था।

ये भी पढ़े: जुबली स्टार Dinesh Lal Yadav ने एक साल तक किया अपनी इस फिल्म के शूटिंग होने का इंतजार ,अब शुरू हुई उनकी फिल्म

ताज़ा ख़बरें