Divyanka Tripathi ने पैपराजी की लगाई क्लास, बोली मेरे पति को उनके नाम से संबोधित करो, यूजर्स ने भी लिए पैप्स के मजे

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपााठी ने हाल ही में अपने पति विवेक दहिया के नाम को लेकर पैपराजी पर नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हेे उनके नाम से संबोधित किया जाए

Why Divyanka Tripathi Is Upset With Paparazzi: अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर चीयर करते हुए नजर आते हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर भी दिव्यांका छाई रहती हैं। दोनोंं पति पत्नी के बीच बेशुमार प्यार हैंं और दोनों एक दूसरे को हर मोड पर सपोर्ट करते हुए दिखाई देते हैं। विवेक दहिया आजकल झलक दिखला जा के नये सीजन में नजर आ रहे हैं और दिव्यांका ने पति को इसके लिए जमकर सपोर्ट किया और लोगों से उन्हे शो के दौरान वोट देने की अपील भी की है।

दिव्यांका और विवेक जहां भी जाते हैं। दोनों को पैपराजी को काफी पसंद आते हैं लेकिन दिव्यांका पैपराजी से कुछ वजहों से नाराज हो गई हैं। दिव्यांका ने इसके बारे में बताते हुए कहा है कि पैपराजी मेरे पति को मेरे नाम से संबोधित करते हैं। जबकि मेरे पति विवेक दहिया की अपनी पहचान है। पैपराजी प्लीज मेरे पति को मेरा नाम लगाकर न संबोधित करें। इसके लिए दिव्यांका ने पैपराजी को नसीहत देखते हुए नाराजगी जाहिर की है। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हे उनके नाम से पुकारा जाए न कि दिव्यांका त्रिपाठी का पति कहकर संबोधित किया जाए।

दिव्यांका ने ये बात खुद ही पैपराजी को बताई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने पैपराजी को नसीहत देते हुए खूब मजे लिए हैं। उसने लिखा है कि बहुत सही किया दिव्यांका। इसे कहते हैं परफेक्ट पार्टनर। एक ने लिखा है कि इसे कहते हैं कि पति की इज्जत कैसे की जाती है। एक अन्य ने लिखा है कि पति की खुद की पहचान जरूरी है।

आपको बता दें कि दोनोंं ने धारावाहिक ये है मोहब्बतें के सेट्स से दोनों को प्यार हुआ था और फिर दोनों ने 2016 में शादी कर ली। दोनों के बीच अक्सर मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अब देखना ये है कि विवेक दहिया का झलक दिखला जा का सफर कहां तक चलता है।

ये भी पढ़े: Kareena Kapoor Khan ने बताया कि आखिर उन्होने Saif Ali Khan से शादी क्यों की, बोली हम बच्चा पैदा करना चाहते थे और ये हर किसी की चाहत होती है

ताज़ा ख़बरें