Ashutosh Gowariker’s Birthday: कभी ऑस्कर तक की एंट्री पाने वाले Director ने Jodhaa Akbar विवाद पर इसलिए नहीं मांगी थी माफी

आशुतोष गोवारिकर ने स्वदेस और जोधा अकबर जैसी फिल्म बनाई। जोधा अकबर एक पीरियड फिल्म थी। जिसमें अकबर और जोधा की प्रेम कहानी को दर्शाया गया था। ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की मुख्य भूमिका से सजी इस फिल्म को लेकर तब बहुत विवाद हुआ था

When Ashutosh Gowariker Refused To Apologise To Karni Sena: फिल्म निर्माता निर्देशक आशुतोष गोवारिकर आज अपना 60वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। आशुतोष जहां हिंदी सिनेमा में बेहतरीन पीरियड फिल्म्स बनाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं वो हिंदी सिनेमा के ऐसा निर्देशकों में से रहे हैं, जिन्होने अपनी फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑस्कर जैसे पुरस्कारों तक पहुंचाया है। भले ही पिछले एक दशकों से आशुतोष गोवारिकर की कोई फिल्म भी बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई है, पर बतौर एक्टर काला पानी वेब सीरीज से आशुतोष गोवारिकर ने शानदार वापसी की है। खबर है कि अब आशुतोष फिर से बड़े बजट की फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

वैसे फिल्मों के निर्देशन के पहले आशुतोष गोवारिकर ने केतन मेहता की फिल्म होली से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरूआत की थी। जिसमें आमिर खान भी लीड रोल में थे। इसके बाद आशुतोष गोवारिकर कई फिल्मों में तब के उभरते हुए सितारों और अब से स्टार्स के साथ नजर आए थे। जिसमें शाहरुख खान के साथ फिल्म कभी हां कभी ना भी शामिल थी। इस फिल्म में आशुतोष ने शाहरुख खान के दोस्त का किरदार निभाया था। साल 1993 में आशुतोष ने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म पहला नशा बनाई थी। जिसमें दीपक तिजोरी,रवीना टंडन और पूजा भट्ट लीड में थी। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद आमिर खान और ममता कुलकर्णी के साथ बाजी बनाई। वो भी प्लॉप साबित हुई। फिर 2001 में आमिर खान के साथ लगान बनाई। जिसने आशुतोष को बुलंदी पर पहुंचा दिया।

आशुतोष गोवारिकर ने फिर स्वदेस और जोधा अकबर जैसी फिल्म बनाई। जोधा अकबर एक पीरियड फिल्म थी। जिसमें अकबर और जोधा की प्रेम कहानी को दर्शाया गया था। ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की मुख्य भूमिका से सजी इस फिल्म को लेकर तब बहुत विवाद हुआ था। करणी सेना जैसे कई हिंदू व राजपूत संगठनों ने इस फिल्म का इतना विरोध किया था कि राजस्थान में जोधा अकबर रिलीज नहीं हुई थी। एक तरफ विवाद तो वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। विरोध कर रहे संगठनों का कहना था कि आशुतोष गोवारिकर ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है। जोधा नाम की कोई राजपूत रानी अकबर की रानी नहीं थी।

आशुतोष गोवारिकर ने बाद में बाकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस करके इन आरोपों को एक तरफ रखकर अपनी सफाई पेश की और माफी मांगने से इनकार कर दिया था। लगान के निर्देशक ने मीडिया के सामने तब इतिहास पर लिखी कई किताबों का जिक्र करके बताया है कि कई इतिहासकारों ने जोधा बाई से मिलते जुलते नाम का प्रयोग अपनी किताब में मारवाड के राजा उदय सिंह की बेटी के रूप में किया है। इनमें केएल खुराना,मुनीलाल,हरिशंकर,रीमा आहूजा,सतीश चंद्रा आदि की लिखी किताबों का संदर्भ दिया था। निर्देशक ने कहा था कि अगर उनकी फिल्म से किसी को कोई दुख पहुंचा है। तो उन्हे अफसोस है। पर उनकी फिल्म बनाने के पीछे ऐसी कोई मंशा नहीं थी। उन्होने अपनी फिल्म में राजपूती आन बान शान को बरकरार रखा है और 3 साल के रिसर्च के बाद ये फिल्म बनाई है।

ये भी पढ़े: ‘महाभारत’ फेम Nitish Bhardwaj ने की 2 शादियां, दोनों ही हुई असफल, अब Ex-Wife कर रही है मेंटल टॉर्चर..

ताज़ा ख़बरें