किसी ने कराई Surgery तो किसी ने Botox, अपनी ख़ूबसूरती के साथ खिलवाड़ कर चुकी ये एक्ट्रसेस

एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। कइयों ने तो खूबसूरती के लिए प्लास्टिक सर्जरी का भी सहारा लिया है।

एक्टिंग की दुनिया में काम करने वाली अभिनेत्रियां अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने लुक्स और कद-काठी के लिए भी जानी जाती है। इनके ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया से लेकर पार्टी, इवेंट तक में छाए रहते हैं। शायद यही वजह है कि, एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। इतना ही नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों ने तो अपनी खूबसूरती के लिए प्लास्टिक सर्जरी का भी सहारा लिया है। हालांकि कुछ अभिनेत्री की सर्जरी कामयाब रही तो कुछ की बुरी तरह फेल हो गई। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड दुनिया से जुड़ी कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में जो कॉस्मेटिक सर्जरी करवा चुकी है।

शिल्पा शेट्टी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पापुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का। बता दें, शिल्पा शेट्टी ने फिल्म ‘बाजीगर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसमें उनका लुक काफी अलग दिखाई दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे उनके चेहरे की रंगत बदलती गई। दरअसल, पहली फिल्म के बाद शिल्पा ने अपनी नाक को परफेक्ट शेप देने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने सांवले रंग को भी थोड़ा लाइट कराया। आप शिल्पा शेट्टी की पुरानी और नई तस्वीर देखेंगे तो यकीन नहीं कर पाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा
दूसरे नंबर पर आती है पापुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा। बता दें, प्रियंका चोपड़ा को लेकर भी कहा जाता है कि उन्होंने अपने नाक की सर्जरी करवाई है। इतना ही नहीं बल्कि सर्जरी के दौरान उनके नाक का शेप भी बिगड़ गया था जिसके बाद उनके चेहरे में काफी बदलाव देखने को मिला। रिपोर्ट की माने तो प्रियंका आज भी मेकअप के सहारे अपनी नाक को खूबसूरत बनाती है।

आयशा टाकिया
तीसरे नंबर पर है पापुलर एक्ट्रेस आयशा टाकिया। आयशा टाकिया को अपने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘वांटेड’ में देखा। इस फिल्म के माध्यम से आयशा टाकिया के करियर में चार चांद लग गए थे। इतना ही नहीं बल्कि ऐक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के लिए भी मशहूर थी, लेकिन अचानक अपनी सुंदरता को और निखारने के लिए आयशा ने सर्जरी करवा ली जो बुरी तरह फेल हो गई थी। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस का पूरा चेहरा बर्बाद हो गया। सर्जरी करवाने के बाद आयशा टाकिया ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है।

अनुष्का शर्मा
इस लिस्ट में पापुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने होठों की सर्जरी करवाई है। पहले उनके लिप्स काफी पतले थे, इसके बाद उन्होंने बोटोक्स के माध्यम से उन्हें मोटे करा लिए। यदि आप गौर करेंगे तो देख पाएंगे कि अनुष्का के होठों में काफी बदलाव आ गया है। उनके होंठ पहले से ज्यादा उभरे हुए नजर आते हैं।

माधुरी दीक्षित
इस लिस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल है। माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। एक ऐसा भी दौर था जब बॉक्स ऑफिस पर केवल माधुरी दीक्षित की फिल्में ही अपना राज करती थी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि माधुरी दिखने में बहुत ही खूबसूरत है, लेकिन कहा जाता है कि वर्तमान में माधुरी ने बोटोक्स करवाया है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ खुबसूरती भी ढलान पर आ जाती है, ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए चेहरे पर बोटोक्स करवाया है। हालांकि माधुरी ने इस पर कभी कोई बयान नहीं दिया। ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती के लिए यह कदम उठाया।

ये भी पढ़ें: 27 साल बाद साथ नजर आएंगे Sunny-Salman, इस फिल्म से उड़ाएंगे गर्दा

ताज़ा ख़बरें