Sushant Singh Rajput की बहन Shweta  Singh ने Rhea Chakraborty के मेंटल हेल्थ वाले बयान पर किया पलटवार, बोलीं अपनी अंतरात्मा से पूछो

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती द्वारा हाल ही में अभिनेता पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है।

Sushant Singh Rajput sister Shweta Singh Jibes Rhea Chakraborty: बॉलीवुड की अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अपने दिवंगत ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक बयान दिया था। रिया ने कहा था उन्हें पता था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मेंटल हेल्थ से जूझ रहे थे। अब रिया के इसी बयान को लेकर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इनडायरेक्टली रिया चक्रवर्ती पर तंज कसा है। 

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सुशांत सिंह राजपूत की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए रिया पर तंज कसते हुए लिखा कि, ‘’उस व्यक्ति को दोष देना जो गुजर चुका है… जो अब अपना बचाव नहीं कर सकता। मुझे आश्चर्य है कि आप अपनी अंतरात्मा को क्या उत्तर देंगे! मेरे भाई का दिल साफ़ है और वह लाखों लोगों के दिलों में धड़क रहा है। हमें सामने आकर कुछ भी कहने की जरूरत महसूस नहीं होती क्योंकि लोग सच्चाई महसूस कर सकते हैं। भाई था, भाई है और हमेशा हमारा गौरव रहेगा! उसने हर दिल में जो प्यार जगाया है.. वो कभी नहीं मरेगा!! हम उसके न्याय के लिए लगातार लड़ेंगे।’’

श्वेता की इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आप सब चुप हैं इसलिए वो लोग बोल रहे हैं। शांति से काम होता तो मुरली बजाने वाला कान्हा महाभारत नहीं करता। समझिए. उन्हें भाजपा नेताओं के साथ फोटो नहीं, कानून व्यवस्था से सीधे कानूनी तरीके से सवाल पूछिए। नहीं तो ऐसा ही होगा।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बहुत सही कहा श्वेता दीदी, हम हमेशा सुशांत के लिए तब तक लड़ते रहेंगे  जब तक वह न्याय के हकदार नहीं हो जाते। हम हमेशा आपके और सुशांत दीदी के साथ खड़े हैं, और इसके अलावा हम उनके SSRians योद्धा हैं। इसलिए हम कभी हार नहीं मानते।’’ हालांकि, रिया चक्रवर्ती ने अभी तक श्वेता की इस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें:  Rhea Chakraborty को ‘चुड़ैल’ शब्द है काफी पसंद, बताया पिछले तीन सालो में कोई फिल्म क्यों नहीं की, काला-जादू को लेकर बोली यह बात?

ताज़ा ख़बरें