Satish Kaushik के नाम लिखा इमोशनल लेटर जब बेटी Vanshika ने पढ़ा, छा गया सन्नाटा सभी की आँखों से छलेक आंसू

सतीश कौशिक की पहली बर्थ एनिवर्सरी मनाई गई। इस मौके पर हर किसी ने सतीश कौशिक को याद कर अपनी बातें रखी। सतीश कौशिक को याद कर सभी की आँखें नम थी। तो इस मौके पर सतीश का परिवार भी मौजूद था

Satish Kaushik First Birth Anniversary: मशहूर निर्माता-निर्देशक और एक्टर कॉमेडियन सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं हैं, भरोसा ही नहीं होता। सतीश को इस दुनिया से अलविदा हुए करीब एक महीना होने को है। ऐसे में कल उनके जन्मदिन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सतीश कौशिक की पहली बर्थ एनिवर्सरी मनाई गई। इस मौके पर हर किसी ने सतीश कौशिक को याद कर अपनी बातें रखी। सतीश कौशिक को याद कर सभी की आँखें नम थी। तो इस मौके पर सतीश का परिवार भी मौजूद था। बेटी वंशिका ने यहां पिता के नाम लिखा एक इमोशनल लेटर सभी को पढ़कर सुनाया। तो ऑडिटोरियम में सन्नाटा पसर गया और सभी की आंखे नम हो गई। खुद अनुपम खेर और अनिल कपूर की आंखों से भी आंसू निकल आए। दोनों अपने दोस्त के जाने से गमगीन थे।

इस मौके पर पहले अभिनेता अनुपम खेर ने बेटी वंशिका की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आपने अपने पापा को बहुत कुछ सिखाया है। जब वो हम सब से मिलते थे तब बताते थे कि आज हमें वंशिका ने ये सिखाया वो सिखाया। हमें उम्मीद है कि आप अपने पापा का नाम रोशन करोगी और उसे प्राउड फील कराओगी। बेटा पापा के इस बर्थडे पर कुछ कहना चाहोगी। तब वंशिका ने न में सिर हिलाया। लेकिन जब अनुपम खेर उस लेटर की बात करते हैं जिसे वंशिका ने पापा की मौत के बाद लिखा था। तो वंशिका उसे पढ़ने के लिए तैयार हो गई। वंशिका ने जब पापा के नाम लिखा वो लेटर पढ़ा, तब सभी भावुक हो गए।

वंशिका ने लेटर में लिखा था कि हेलो पापा,अब आप नहीं रहे लेकिन मैं जानती हूं कि मैं हमेशा आपके लिए खड़ी रहूंगी। आपको बहुत सारे दोस्तों ने स्ट्रांग रहने को कहा है, लेकिन मैं आपके बिना नहीं रह सकती। मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं। काश कि मुझे पता होता कि ऐसा कुछ होने वाला है तो मैं उस दिन स्कूल नहीं जाती और आपके साथ वक्त बिताती। आपको गले लगा पाती। पर अब आप जा चुके हैं। प्लीज मेरे सपनों में आते रहना पाप। वंशिका का ये लेटर सुन सभी भावुक थे।

अभिनेत्री शबाना आजमी ने सतीश कौशिक से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया और कहा कि कोरोना के दौरान जब उन्हे कोविड हुआ था, तब भी वो अपनी बेटी वंशिका से अलग नहीं रहना चाहते थे। वो उससे बहुत प्यार करते थे। उन्होने एक बार ये भी बताया था कि उनके मन में सुसाइड का ख्याल भी आया था। ये ख्याल उन्हे फिल्म रूप की रानी चोरो का राजा के फ्लॉप के बाद आया था। जो जीना नहीं चाहते थे। पर बाद में वक्त के बदलने के साथ सतीश कौशिक का समय भी बदला।

ये भी पढ़े: Salman Khan ने Kapil Sharma Show में बताया कि “जान” का क्या मतलब है, आप भी पढ़िए भाई जान ने क्या कहा

ताज़ा ख़बरें