Rishi Kapoor भी पापा Raj Kapoor की तरह बचपन से ही स्टार बनना चाहते थे, जानते हैं Mera Naam Jokar को लेकर क्या था चिंटू का पहला रियक्शन

अभिनेता ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर आइए जानते हैं कि उन्हे जब उनकी पहली फिल्म मेरा नाम जोकर में काम करने का मौका मिला, तो क्या था उनका रियक्शन

Rishi Kapoor First Reaction To The Mera Naam Jokar Movie: अभिनता ऋषि कपूर अगर हमारे बीच आज होते, तो वे अपना 70वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे होते। ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर आइए जानते हैं कि जब उन्हे उनकी पहली फिल्म पिता राज कपूर ने ऑफर की, तो ऋषि कपूर का पहला रिक्शन क्या था। वैसे तो अभिनेता ने अपने फिल्मी सफर में अधिकतर रोमांटिक फिल्में ही की हैं। बात उस वक्त की है जब राज कपूर फिल्म मेरा नाम जोकर की कास्टिंग कर रहे थे। सारी कास्टिंग होने के बाद राजकपूर को अपने बचपन के किरदार के लिए एक 14-15 साल के लडके की जरूरत थी।

किरदार के मुताबिक कोई उन्हे मिल नहीं रहा था। तभी उनकी नजर अपने बेटे ऋषि कपूर पर गई और राज कपूर ने अपने बचपन के किरदार के लिए ऋषि कपूर को ले लिया। शाम को जब राज कपूर ऑफिस से घर आए तो उन्होने अपनी वाइफ कृष्णा से इस बारें में बात की। कृष्णा तो उस वक्त खुलकर तो कुछ नहीं बोली, पर घर पर मौजूद ऋषि कपूर ने जब ये बातें सुनी, तो ऋषि खुशी से उछल पडे। वो तुरंत कमरे में लगे मिरर के पास गए और शीशे में कई तरह के डायलॉग बोलने लगे। साथ ही अपने हाव भाव को भी काफी करीब से देखा। ऋषि कपूर ये समझ चुके थे कि उनका अपने पापा की तरह स्टार बनने का सपना जल्द ही पूरा होगा। पर जब मेरा नाम जोकर रिलीज हुई तो सारे सपने टूट गए, क्योकि फिल्म फ्लॉप हो गई थी।राज कपूर कंगाल हो चुके थे, पर राज कपूर ने हिम्मत नहीं हारी और कुछ सालों बाद ऋषि कपूर को लीड में लेकर फिल्म बॉबी बनाई।

नौजवानों के प्रेम कहानी पर बनी इस फिल्म की कामयाबी ने राज कपूर को फिर से मालामाल कर दिया और फिल्म इंडस्ट्री को मिला ऋषि कपूर के रूप में एक नया सितारा। बॉबी फिल्म की कामयाबी से ऋषि कपूर के स्टार बनने का सपना भी पूरा कर लिया था। वैसे तो ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा में पिता राज कपूर के बाद सबसे कामयाब अभिनेताओं में एक थे। पर उनमें गुस्सा काफी जल्दी आ जाता था। मीडिया के साथ भी इस अभिनेता का विवाद होता रहता था। एक ऐसा ही किस्सा अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में शेयर किया था। रणबीर ने बताया कि उनके पिता यूं तो काफी अच्छे हैं। पर एक बार वो उनसे इतना नाराज हो गए थे कि उन्हे जोरदार थप्पड़ मार दिया था।

रणबीर ने उस घटना को यादकर एक बार बताया था कि घर में पूजा होने वाली थी और सारी तैयारियां हो चुकी थी। रणबीर उस समय करीब 12 साल की रही होगी। बचपने में रणबीर कपूर को ये नहीं मालुम था कि पूजा वाली जगह पर कैसे जाना चाहिए और यहीं रणबीर ने गलती कर दी। पूजा वाली जगह पर रणबीर जूता पहनकर चले गए। इससे ऋषि कपूर गुस्से से लाल हो गए और बेटे को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया बाद में रणबीर कपूर को ऐहसास हुआ कि उन्हे ऐसा नहीं करना चाहिए था।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar की Housefull 5 का बजट सुनकर रह जायेंगे हैरान, इतने पैसे में तो चार Gadar 2 बन जाए 

ताज़ा ख़बरें