Rahul Sharma जी जान लगाकर कर रहे हैं Akshara Singh के साथ फिल्म Darling का प्रमोशन, दर्शकों के बीच पहुंचकर किया सरप्राइज

अभिनेता राहुल शर्मा दर्शकों के बीच अचानक पहुँचकर उन्हें सरप्राइज कर रहे हैं और उनके बीच डांस मस्ती करके खूब इंज्वॉय कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार के बाद मुंबई के सिनेमाहॉल पर भी दर्शकों के बीच पहुंचकर वे दिल जीत रहे हैं

Rahul Sharma Akshara Singh Promote Darling Movie: बॉलीवुड के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री राहुल शर्मा अपनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ के जरिए की है। अब अभिनेता इस फिल्म के प्रोमोशन में जी-जान से जुटे हुए हैं। वे दर्शकों के बीच अचानक पहुँचकर उन्हें सरप्राइज कर रहे हैं और उनके बीच डांस मस्ती करके खूब इंज्वॉय कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार के बाद मुंबई के सिनेमाहॉल पर भी दर्शकों के बीच पहुंचकर वे दिल जीत रहे हैं।

इसी बीच राहुल शर्मा मुंबई में डार्लिंग के प्रमोशन के दौरान सुपर सिनेमा टॉकीज के टिकट काउंटर पर बैठकर पर टिकट काटते हुए दिखे। टिकट लेने गए दर्शक अचानक टिकट विंडो पर राहुल शर्मा को देखकर आश्चर्यचकित हो गए और फिर उनके हाथ से टिकट लेकर काफी खुश भी हुए। बाहर आने पर उनके साथ दर्शकों ने सेल्फी लेने की और हाथ मिलाने की होड़ मची हुई थी। दर्शकों की भारी भीड़  के बीच राहुल नाचते-झूमते दिखे, उन्हें अपने बीच पाकर दर्शकों का खुशी का ठिकाना न रहा।

बता दें कि एक्टर राहुल शर्मा और भोजपुरी आईकॉन अक्षरा सिंह की सुपर जोड़ी आई फिल्म ‘डार्लिंग’ को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। अक्षरा सिंह के साथ राहुल शर्मा की फ्रेश जोड़ी दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट कर रही है। मीडिया से बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि ‘मैंने जितना सोचा नहीं था, उससे ज्यादा रिस्पॉन्स देखकर उत्साहित हूँ। यह फिल्म यूथ पर आधारित है और अक्षरा जी बिहार में यूथ को रिप्रजेंट करती हैं। उनके साथ काम करने और सीखने का बहुत मौका मिला। हमारी केमेस्ट्री सबों को पसंद आ रही है। दर्शकों को फिल्म अच्छी लग रहा है। पहली फिल्म में इतना प्यार मिल रहा है। इससे ज्यादा और क्या चाहिए।

आपको बता दें कि बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर से बनी और रत्नाकर कुमार द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘डार्लिंग’ इस वीकेंड रिलीज हुई है और इसके सारे शोज हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म की को-प्रोड्यूसर अनीता शर्मा हैं। फिल्म ‘डार्लिंग’ में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के साथ शुरुश्ती पाठक, अमित शुक्ला, संजय महानंद, रोहित सिंह मटरू और सुजान सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़े: Khesari Lal की हीरोइन Ritu Pandey जल्द ही फिर से परदे पर मचाएंगी धमाल, Padosan के अलावा कई बड़ी फिल्में रिलीज को हैं तैयार

ताज़ा ख़बरें