Citadel के प्रीमीयर पर Priyanka Chopra का स्टनिंग लुक, रेखा के लुक पर फैन्स का मजेदार रियक्शन

प्रीमीयर के मौके पर प्रियंका चोपड़ा का लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें वो बेहद ही बोल्ड अवतार में नजर आई

Priyanka Chopra Citadel Premiere: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आजकल मुंबई में हैं और वो अपनी आने वाली सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं। हाल ही में इस सीरीज के प्रीमीयर का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची। इनमें दूसरे सितारों के अलावा सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी शामिल थी। रेखा का यहां हमेशा की तरह अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। वैसे प्रियंका चोपड़ा का यहां स्टनिंग लुक देखने को मिला वो बहुत ही ग्लैमरस लुक में यहां नजर आई और पैपराजी को पोजेज दिये।

वैसे प्रियंका चोपड़ा की ये सीरीज 28 अप्रैल को रिलीज होगी लेकिन उससे पहले इस फिल्म को लेकर भारत में काफी बज़ है। प्रीमीयर के मौके पर प्रियंका चोपड़ा का लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें वो बेहद ही बोल्ड अवतार में नजर आई। प्रियंका चोपड़ा ने यहां थाई हाई स्लिट प्रिंटेट आउटफिट पहनकर अपने लेग्स प्लॉन्ट्स किए। इस साइड वाले लुक में वो किसी किलर से कम नजर नहीं आ रही थी।

प्रियंका चोपड़ा के साथ यहां रिचर्ड मैडेन ने भी पोज दिया। रिचर्ड भी यहां काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। दोनों अपनी आने वाली फिल्म सिटाडेल को प्रमोट करने में जुटे हैं। प्रियंका पिछले कई दिनों से मुंबई में हैं और वो इस फिल्म को लेकर कई इवेंट्स में अब तक नजर आ चुकी हैं। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास भी भारत आए हुए हैं। अब इस सीरीज को लेकर सभी की निगाहें इंतजार कर रही हैं। ये बेहद ही रोमांचक होने वाला है। जो अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को स्ट्रीम होने वाला है।

तमाम सेलेब्स के बीच सदाबहार रेखा ने फिर सभी का दिल जीत लिया। वो सिल्क ब्राउनकलर की सिल्क साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। उससे भी खूबसूरत उनका अंदाज़ था। इसके अलावा वरूण धवन का फंकी अंदाज़ भी यहां लोगों को पसंद आया।

ये भी पढ़े: Naga Chaitanya के अफेयर पर Samantha ने कहा कुछ ऐसा कि, बयान हो गया वायरल

ताज़ा ख़बरें