Khesari Lal Yadav की Sangharsh 2 का ट्रेलर इस दिन होगी रिलीज, ट्रेंडिंग स्टार का दिखेगा एकदम जुदा अंदाज़

भोजपुरी के हिट मशीन खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म संघर्ष 2 का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म खेसारी का बिल्कुल अलग अंदाज़ उनके फैन्स को देखने को मिलेगा

Khesari Lal Yadav Sangharsh 2 Trailer: भोजपुरी के हिट मशीन खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म संघर्ष 2 का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म खेसारी का बिल्कुल अलग अंदाज़ उनके फैन्स को देखने को मिलेगा। इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ी अपडेट फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने दिया है। रत्नाकर के अलावा खुद खेसारी लाल यादव ने भी अपने सोशल मीडिया पर संघर्ष 2 को लेकर गुड न्यूज दी है। और वो गुड न्यूज ये है कि खेसारी लाल की इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। ऐसे में दर्शकों के दिल की धड़कने बढ़ गई हैं।

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार व हिट मशीन खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के लिए एक जानकारी साझा की है। खेसारी ने ये जानकारी भोजपुरी फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार के पोस्ट को शेयर करके दी है। जिसमें लिखा है कि अब इंतजार खत्म हो गया। संघर्ष 2 का ट्रेलर 25 अप्रैल मंगलवार की सुबह 6 बजे सोशल मीडिया नेटवर्क यूट्यूब के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुर पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है।

खेसारी लाल यादव के साथ इस फिल्म में मेघा श्री, माही श्रीवास्तव,कीर्ती यादव,सबा खान और संजय पाण्डेय ने लीड रोल निभाया है। जबकि गीत और संगीत कृष्णा बेदर्दी का है। उम्मीद है कि खेसारी लाल की संघर्ष 2 का ये ट्रेलर दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। खेसारी इस वक्त म्यूजिक वीडियोज के हिट किंग बने हुए हैं। उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म फरिश्ता ने कामयाबी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फरिश्ता में खेसारी ने एक भिखारी का रोल बहुत कड़ी मेहनत के साथ निभाया था। जो लोगों का जीत जीतने में कामयाब रहा था।

फरिश्ता एक ऐसी फिल्म साबित हुई, जिसने दर्शकों को थियटर तक लाने का काम किया है। खेसारी के साथ इस फिल्म में मेघा श्री नजर आई थी। लाल बाबू पंडित के डायरेक्शन में बनी फरिश्ता को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में संगीत भी कृष्णा बेदर्दी ने ही दिया है। अब देखना ये है कि संघर्ष 2, संघर्ष जितना कामयाब हो पाती है या नहीं। दर्शक संघर्ष 2 के बाद खेसारी की एक दूसरी फिल्म गॉडफादर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Mithun Chakraborty के बेटे Namashi इस भोजपुरी एक्ट्रेस के बहुत बड़े दीवाने, साथ में करना चाहते हैं फिल्म

ताज़ा ख़बरें