Bigg Boss OTT 2: Jad Hadid और Akanksha Puri के लिपलॉक ने की सारी हदें पार, ट्रोलर्स ने लगाई लताड़

विदेश मॉडल जैद हदीद की रोमांटिक छवि भी लोगों को काफी इंटरटेन कर रही है। पहले मनीषा रानी के साथ जैद रोमांटिक हुए थे और अब आकांक्षा पुरी के साथ जैद हदीद का लिप लॉक ने लोगों को हैरत में डाल दिया है

Jad Hadid And Akanksha Puri Lip-lock Controversy: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहे बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अब धीरे धीरे अपने रंग में आ रहा है। एक तरफ जहां शो का पहला वीकेंड वार खत्म हो चुका है और दूसरे वीकेंड के वार की तरफ प्रतियोगी बढ़ रहे हैं। वहीं दो प्रतियोगी घर से बाहर हो चुके हैं। पहले तो पुनीत सुपरस्टार को बिग बॉस ने खुद ही बाहर का रास्ता दिखाया था और उसके बाद पलक पुरसवानी और फिर आलिया घर से बाहर हो चुकी हैं। इधर घर में विदेश मॉडल जैद हदीद की रोमांटिक छवि भी लोगों को काफी इंटरटेन कर रही है। पहले मनीषा रानी के साथ जैद रोमांटिक हुए थे और अब आकांक्षा पुरी के साथ जैद हदीद का लिप लॉक ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

बहरहाल घर में अब जैद और आकांक्षा पुरी के किस की ही चर्चा हो रही है। शो में जैद लगातार फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। उन्होने आकांक्षा पुरी के साथ बेशर्मी की सारी हदें पर कर दी और अब सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की आलोचना का शिकार बन गए हैं। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जोरो पर हैं कि अब ये शो फैमिली शो नहीं रह गया है। वहीं कुछ यूजर्स इसके लिए जैद हदीद और आकांक्षा पुरी को लताड़ भी रहे हैं। दोनों को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

किस के बाद इस प्रतियोगी जैद हदीदी ने अपना रियक्शन भी दिया है। जैद ने आकांक्षा पुरी को एक बैड किसर करार दिया है। जबकि दोनों ने 30 सेकेंड से ज्यादा एक दूसरे को किस किया है। लगता है कि इस लिप-लॉक की वजह से ही जैद हदीद ने घर की कैप्टनशी भी गंवा दी है। जैद को घर के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कैप्टन से हटा दिया गया है। अब अभिषेक मल्हान यानि कि फुकरा इंसान घर के नये कैप्टन बन गए हैं।

जानकारी के मुताबिक बिग बॉस ने अभिषेक मल्हान को जैद को कैप्टनशिप से हटाने के लिए घर के नियमों को तोड़ने के लिए मजबूर करने का टास्क दिया था। जिसे फुकरा इंसान ने बहुत जल्दी ही पूरा कर लिया है और खुद घर का नया कैप्टन बन गया है। इससे पहले आलिया घर से बाहर हुई थी। आलिया ने घर से बाहर जाकर सलमान खान पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फेवर करने का आरोप लगाया है, लेकिन सलमान खान को इससे फर्क नहीं पड़ता है।

ये भी पढ़े: Devraj Patel के निधन पर Ashish Chanchlani और Gaurav Taneja हुए भावुक, दिवंगत यूट्यूबर पर बोली यह बात

ताज़ा ख़बरें