Hogi Pyar Ki Jeet के आइटम सांग “होंठ लाली से रोटी” की शूटिंग के वक्त अपने संघर्ष को यादकर इमोशनल हो गए थे Khesari Lal Yadav

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की लीड भूमिका से सजी फिल्म होगी प्यार की जीत साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का एक गाना होंठ लाली काफी मशहूर हुआ था। इस गाने की शूटिंग के वक्त खेसारी अपने पुराने दिनों को याद कर काफी इमोशनल हो गए थे

Khesari Lal Yadav’s Emotional Journey: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव को ट्रेंडिंग स्टार माना जाता है। खेसारी की फिल्म हो या फिर म्यूजिक वीडियोज वो रिलीज होते ही ट्रेंडिंग करने लगता है। खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा में शोहरत की बुलंदी पर हैं। पर जब कोई कलाकार स्टारडम का तमगा हासिल कर लेता है। तो उसके साथ कई तरह के विवाद भी जुड़ जाते हैं। इनमें से कुछ प्रमोशनल भी होती हैं। पर कुछ विवाद ऐसे भी होते हैं जिससे अभिनेता को काफी उतार चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं। बहरहाल यहां हम अभिनेता खेसारी लाल की एक फिल्म होगी प्यार की जीत के एक गाने की शूटिंग की बात करेंगे। जो 2016 में रिलीज हुई थी।

लहरें भोजपुरी के पास इस गाने की ऑन लोकेशन शूटिंग मौजूद है। जिसमें अभिनेता खेसारी लाल अपनी हीरोइन से मिलने के लिए जाते हैं और अपनी पहचान छुपाकर आगे बढ़ते हैं। खेसारी यहां फिर साड़ी पहने हैं और एक गाने गाते हैं जो एक आइटम सांग है। फिल्म की रिलीज के बाद ये गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने में खेसारी के लवंडा डांस की झलक देखने को मिली थी। खेसारी इस गाने में स्वीटी और बाकी कलाकारों के साथ शूटिंग करते हैं। इस गाने के बोल हैं होंठ लाली से रोटी बोर के, जो काफी लोकप्रिय हुआ था। आप भी देखिए इस गाने की ऑन लोकेशन शूटिंग। लहरें भोजपुरी यूट्यूब चैनल का नीचे दिया गया लिंक क्लिक करके आप ये पुराना वीडियो देख सकते हैं।

इस गाने की शूटिंग के बाद जब लहरें भोजपुरी ने भोजपुरी सुपरस्टार व हिट मशीन से बातचीत की। तो अभिनेता ने पहले इस गाने के सेचुएशन के बारे में बताया और बातचीत करते हुए खेसारी काफी इमोशनल हो गए। खेसारी ने आगे कहा कि इंसान को पेट के लिए क्या क्या करना पड़ता है। वो साड़ी पहनकर अपना काम कर रहे हैं। जिसकी जानकारी उनकी वाइफ को भी है। कि यहां ये सब करना पड़ता है। यहां इंसान को कई किरदार जीने पड़ने हैं और उस हिसाब से उसे सब करना पड़ता है। अभिनेता ने इमोशनल होते हुए कहा कि उन्हे अब भी याद है जब उनके पास कुछ नहीं था।

बहरहाल ये फिल्म जब 2016 में रिलीज हुई, तो लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। अभिनेता के साथ अक्षरा सिंह की जोड़ी भी लोगों को पसंद आई थी। खेसारी आज भोजपुरी के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं और आए दिन खेसारी का वीडियो गाना ट्रेंडिंग में बना रहता है। खेसारी की होली पर रंग दे बसंती फिल्म रिलीज होने वाली है। जिसके जरिए उनका बेटा फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहा है।

ये भी पढ़े: कभी एक-दूजे पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब 4 साल बाद हुआ मिलन, Khesari-Kajal बोले- सच्चा प्यार भूलाया नहीं जाता..

ताज़ा ख़बरें