Khatron Ke Khiladi 13 में अब आएगा नया ट्विस्ट, नई प्रतियोगी Divyanka Tripathi ने केपटाउन की भरी उड़ान

खतरों के खिलाड़ी के नये सीजन 13 की शूटिंग के बीच एक नया ट्विस्ट अब इस शो में आ गया है। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अब इस शो में नजर आने वाली है

Divyanka Tripathi Leaves For Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले खतरनाक और रोमांच से भरपूर शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 13 की शूटिंग इन दिनों केपटाउन में चल रही है। जहां पर प्रतियोगी इस शो के स्टंट करने में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। स्टंट करने के दौरान कई एक्टर्स घायल भी हुए लेकिन बावजूद इसके शो की शूटिंग जारी है। खतरों के खिलाड़ी के नये सीजन 13 की शूटिंग के बीच एक नया ट्विस्ट अब इस शो में आ गया है। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अब इस शो में नजर आने वाली है।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इस शो के लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं। बीती रात उनके पित विवेक दहिया दिव्यांका को मुंबई एअरपोर्ट पर विदा करने आए थे। दिव्यांका ने इस मौके पर एअरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी के सवाल पर पहले तो आना कानी की लेकिन बाद में बताया कि वो साउथ अफ्रीका के केपटाउन जा रही हैं। जहां वो खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लेंगी। फिर पैपराजी ने दिव्यांका त्रिपाठी को हमेशा की तरह विनर होने की शुभकामनाए भी दी और एक्ट्रेस ने फिर इसके लिए पैपराजी को शुक्रिया कहा। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए भी दी है।

अब इस शो में दिव्यांका की एंट्री वाइल्ड कार्ड के जरिए होगी या फिर किसी दूसरे रास्ते से, फिलहाल इसे सेक्रेट रखा गया है। इससे पहले भी दिव्यांका त्रिपाठी ने खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा ले चुकी हैं। वो इस शो में हर टास्क बड़ी ही मजबूती के साथ पूरा करके फाइनल में पहुंच गई थी, पर फाइनल जीतने से दिव्यांका चूक गई थी। लेकिन बाद में सभी ने दिव्यांका को असली विनर माना था। इस बार दिव्यांका इस शो की जीतने की कसर पूरी करना चाहेंगी।

दिव्यांका त्रिपाठी के फैन्स को जब इस बात की जानकारी हुई तो, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैन्स अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार वो जरूर इस शो को जीतेंगी। अब देखना ये है कि दिव्यांका इस शो के नये सीजन में किस तरह का परफॉर्मेंस देती हैं।

ये भी पढ़े: Roadies 19: Gautam Gulati और Prince Narula में फिर हुई जबरदस्त लड़ाई, भड़के गौतम गुलाटी बोले हमको नीचा दिखाना बंद करो

ताज़ा ख़बरें