‘मेरी जगह उसी से शादी कर लेते.. जब पति Rajesh Khanna को इस एक्ट्रेस संग देखने पर जलती थी Dimple!

राजेश खन्ना की जोड़ी मशहूर अभिनेत्री मुमताज के साथ खूब पसंद की गई थी। इन दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता राजेश खन्ना पहले सुपरस्टार रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी और दर्शकों के दिलों पर राज किया। राजेश खन्ना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन के लिए भी काफी सुर्खियों में रहे। कई अभिनेत्री के साथ उनका अफेयर रहा। हालांकि उन्होंने पापुलर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी रचाई। वही एक एक्ट्रेस से तो खुद डिंपल कपाड़िया भी जलती थी। तो चलिए जानते हैं राजेश खन्ना से जुड़े पूरा मामला क्या था?

करियर के पीक पर की शादी
बता दें, राजेश खन्ना ने अपने करियर के पीक पर डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी। डिंपल कपाड़िया से पहले उन्होंने पापुलर एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू को डेट किया था, दोनों ने करीब 10 साल तक एक दूसरे का साथ निभाया लेकिन उनकी प्रेम कहानी का अंत दर्दनाक रहा। इसके बाद राजेश खन्ना डिंपल कपाड़िया के साथ शादी के बंधन में बंध गए और उनके घर दो बेटियों का जन्म हुआ जिनका नाम ट्विंकल और रिंकी खन्ना है। बता दे राजेश खन्ना की जोड़ी मशहूर अभिनेत्री मुमताज के साथ खूब पसंद की गई थी। इन दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जिसमें ‘आपकी कसम’, ‘दो रास्ते’, ‘प्रेम कहानी’, ‘अपना देश’, ‘राजा रानी’, ‘बंधन’, ‘रोटी’ जैसी फिल्में शामिल है जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

डिंपल को होने लगा था शक
इन्हीं फिल्मों में काम करने के दौरान राजेश खन्ना और मुमताज एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए। कहा जाता है कि सुनहरे पर्दे पर इनकी जोड़ी खूब पसंद की गई तो निजी जिंदगी में भी इन दोनों को एक-दूसरे के साथ खूब पसंद किया जाता था। कई लोगों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि राजेश खन्ना और मुमताज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस तरह की कई तमाम खबरें सामने आई जिसे देखने के बाद खुद डिंपल कपाड़िया भी शक के दायरे में आ गई थी। उन्होंने अपने पति राजेश खन्ना पर शक करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं बल्कि जब राजेश खन्ना मुमताज के साथ शूटिंग करने पहुंचते थे तो डिंपल भी सेट पर पहुंच जाया करती थी।

क्या बोली थीं डिंपल?
रिपोर्ट की माने तो डिंपल एक समय पर मुमताज से जलने लगी थी। हालाँकि इसी बीच मुमताज ने मशहूर बिजनेसमैन मयूर माधवानी के साथ शादी रचा ली तब कहीं जाकर डिंपल को चैन की सांस आई। बता दे एक इंटरव्यू में डिंपल कपाड़िया ने मुमताज और राजेश खन्ना के रिश्ते पर काफी कुछ कह दिया था। उन्होंने कहा था कि, “राजेश खन्ना के लिए मैं नहीं बल्कि मुमताज ही सही हमसफर होती, काका को उनसे ही शादी कर लेनी चाहिए थी।”

ये भी पढ़ें: ‘मासूमियत की आड़ में उसने छीना..’ जब Rajesh Khanna की गर्लफ्रेंड Anju ने Dimple पर लगाए आरोप!

ताज़ा ख़बरें