एक कॉन्ट्रैक्ट के चक्कर में बर्बाद हुआ इस हीरो का करियर, Divya संग मिला था स्टारडम, अब पहचान पाना भी मुश्किल!

पृथ्वी ने अपने करियर में 'आज का अंधा कानून', 'नाइफ', 'मां तुझे सलाम' जैसी फिल्मों में काम किया। इसी बीच उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे रहे हैं जिन्हें अपने करियर की शुरुआत में खूब सफलता हासिल हुई लेकिन फिर धीरे-धीरे इनका करियर ढलान के कगार पर पहुंच गया। फिर इन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े एक ऐसे अभिनेता के बारे में जो अपनी पहली फिल्म से हर तरफ छा गया। इन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला लेकिन फिर जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जिसके कारण हमेशा के लिए इंडस्ट्री से दूर हो गए। तो चलिए जानते हैं अभिनेता के बारे में…

दिव्या संग पसंद की गई जोड़ी
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 1992 में आई फिल्म ‘दिल का क्या कसूर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता पृथ्वी के बारे में। जी हां.. पृथ्वी अपनी इस डेब्यू फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में छा गए थे और अभिनेत्री दिव्या भारती के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। बता दे आज भी इस फिल्म के गाने गुनगुनाएं जाते हैं।

फिल्म ‘दिल का क्या कसूर’ हिट होने के बाद अभिनेता को ऐसा स्टारडम मिला कि वह इस पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। खुद पृथ्वी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लड़कियां उन्हें देखने के लिए बेकरार रहती थी। यहां तक कि जब वह गाड़ी से निकलते तो लड़कियां उनकी गाड़ी के सामने लेट जाती थी और बिना ऑटोग्राफ दिए जाने नहीं देती थी। लेकिन इसी बीच पृथ्वी एक कॉन्ट्रैक्ट में फंस गए जिसकी वजह से उनका करियर खत्म होने लगा।

उन्होंने खुद इस कॉन्ट्रेक्ट का खुलासा किया था। अभिनेता ने बताया था कि, “मैं एक ऐसे कॉन्ट्रैक्ट में फंस गया था, जिससे निकलना बहुत मुश्किल हो गया था। और जो मेरा पीक टाइम था वो मेरा उन्होंने बांधकर रख लिया था। मैं गायब नहीं हुआ था। मैं आप लोगों के दिलों में, मेरे चाहने वालों के दिलों में हमेशा जिंदा था। मेरे नसीब में वो सारी फिल्में होकर भी नहीं रहीं क्योंकि मैं कॉन्ट्रैक्ट में फंसा हुआ था।”

इन फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर
बता दे पृथ्वी ने अपने करियर में ‘आज का अंधा कानून’, ‘नाइफ’, ‘मां तुझे सलाम’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसी बीच उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूरी बना ली। पृथ्वी को आखिरी बार साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिम्मी’ में देखा गया था। इसके बाद वह इंडस्ट्री से दूर हो गए। पिछले दिनों एक्टर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हुआ जा रहा था, बता दे उनका लुक काफी बदल गया है।

ये भी पढ़ें: Divya Bharti की मौत के बाद जब घटी कुछ डरावनी घटनाएं, Sridevi को गायत्री मंत्र पढ़कर  करनी पड़ी थी शूटिंग, Rang की स्क्रीनिंग में जब दिव्या का सीन आया तो  स्क्रीन ही गिर गई

ताज़ा ख़बरें