डेब्यू फिल्म ब्लॉकबस्टर, फिर 10 साल से एक Hit को तरस रही ये हसीना, अब पिता से भी कर बैठी दुश्मनी!

एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसकी कहानी को भी खूब पसंद किया गया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में धमाकेदार पिक्चर दी। हालांकि, इसके बाद इन्हें बुरे दौर का भी सामना करना पड़ा। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जिनका डेब्यू तो शानदार रहा और इन्होंने सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन फिर लंबे समय तक इन्हें एक भी हिट फिल्म नहीं मिल पाई और अब इन दिनों यह ऐक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है।

सलमान खान संग हुआ डेब्यू
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री की दबंग ऐक्ट्रस कहीं जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा के बारे में। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट की माने तो सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को मुंबई में शादी कर लेगी।

सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसकी कहानी को भी खूब पसंद किया गया। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने के बाद सोनाक्षी के करियर में चार चांद लग गए लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही उनकी किस्मत ने ऐसा फेर बदला कि वह हिट फिल्म नहीं दे पाई।

सोनाक्षी की फ्लॉप फ़िल्में
दबंग के बाद वह ‘एक्शन जैक्सन’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’, ‘फोर्स 2’, ‘नूर’, ‘इत्तेफाक’, ‘लुटेरा’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’, ‘बुलेट राजा’, ‘आर राजकुमार’, ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’, ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’, ‘कलंक’, ‘खानदानी शफाखाना’, ‘लाल कप्तान’ जैसी फिल्मों में नजर आई लेकिन इन फिल्मों ने कोई ख़ास कमाल नहीं किया।

क्या बोले एक्ट्रेस के पिता?
अब इन दिनों सोनाक्षी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी शादी के बारे में नहीं बताया। जी हां.. सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को खुद मीडिया के माध्यम से पता चला कि, वह शादी कर रही है। जब उनके पिता से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि, “बेटी की शादी को लेकर अभी तक मुझे बस उतनी ही जानकारी है जितना मैंने मीडिया में पढ़ा है। मेरी अभी सोनाक्षी से इस बारे में कोई बात नहीं हुई। ना ही उन्होंने अब तक मुझे इस बारे में कोई जानकारी दी है।” बता दे इन दिनों सोनाक्षी को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘शत्रु मेरे पापा हैं पापा मेरे शत्रु हैं’ Sonakshi Sinha की शादी पर भड़के कॉमेडियन, बोले- बाप को सड़क का बना दिया..

ताज़ा ख़बरें