Malaika Arora के साथ अपने रिश्ते पर पहली बार बोले Arbaaz Khan, कहा हमें दुनिया की परवाह नहीं

अरबाज खान के मुताबिक वो अब भी मलाइका अरोरा के साथ बातचीत करते हैं। वो अब पति पत्नी नहीं हैं तो क्या हुआ। क्या एक्स वाइफ से बात करना कानून मना है क्या

Arbaaz Khan Talks About Malaika Arora: एक्ट्रेस मलाइका अरोरा अक्सर अपने आउटफिट और योग क्लासेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका की चर्चा तब ज्यादा होती है, जब वो अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ स्पॉट की जाती हैं। ऐसा तब होता है जब दोनों अपने बेटे अरहान खान को एअरपोर्ट पर ड्रॉप करने आते हैं। यहां पर अरबाज और मलाइका का अलग रूप देखने को मिलता हैं। अरबाज और मलाइका को अलग हुए 6 साल से ज्यादा का समय हो गया है। दोनों अब अपने अपने लाइफ में सेटल भी हो गएं हैं, पर बेटे की खातिर दोनों एक साथ अक्सर देखे जाते हैं। अरबाज खान ने हाल ही में मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

अरबाज खान के मुताबिक वो अब भी मलाइका अरोरा के साथ बातचीत करते हैं। वो अब पति पत्नी नहीं हैं तो क्या हुआ। क्या एक्स वाइफ से बात करना कानून मना है क्या। ऐसे तमाम सवालों के साथ अरबाज ने मलाइका के साथ अपने तलाक के बाद के संबंधों पर बात की है। अरबाज ने ये भी कहा कि कभी कभार जब उनके बेटे का फोन नहीं लगता तो वो सीधे उसकी मां मलाइका को फोन लगाकर पूछते हैं। दुनिया इसके बारे में क्या कहती है, लोग क्या सोचते हैं, इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। बस वो अपने बेटे के भविष्य के लिए फिकरमंद रहते हैं।

उधर मलाइका अरोरा ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उनके जीवन में खान परिवार का अहम रोल रहा है और बेटे के नाते हमेशा रहेगा। लेकिन जहां तक बात सरनेम हटाने की है, तो शुरू शुरू में बहुत से लोगों ने मना किया था कि मैं सरनेम हटाकर गलती कर रही हूं, लेकिन मुझे अपने दम पर कुछ करना था। अपने पैरो पर खड़े होकर आगे बढ़ना था। इसलिए ये फैसला किया।

मलाइका अरोरा ने यहां अपने अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर भी जवाब दिया है। उनका कहना था कि जब उन्होने तलाक लिया तो लोगों ने सवाल किया कि तलाक क्यों लिया। जब उन्हे प्यार मिला, तो फिर लोगों ने कहा कि इसे प्यार कैसे मिल गया। कम उम्र के लड़के से प्यार करके ये अपना होश खो बैठी है। मलाइका ने यहां स्पष्ट किया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। उन्होने ये भी कहा कि वो नॉर्मल महिला कहलाने की अपेक्षा सेक्स सिंबल कहलाना पसंद करेंगी।

ये भी पढ़े: फैंस ने  Hera Pheri 3 के निर्देशक को बदलने की मांग, बोले दूसरा निर्देशक लाओ

ताज़ा ख़बरें