जब एक महिला Arun Govil को भगवान राम मानकर उनके  पास अपने बीमार बेटे को ले आई, अरुण गोविल को महिला ने कहा, ‘’प्रभु इसे ठीक कर  दीजिए’’

टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को एक महिला भगवान राम मानकर उनके पास अपने बीमार बच्चे को ले आई थी।

When a woman brought her sick son to Arun Govil: टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी नाराज है। उन्होंने आदिपुरुष के मेकर्स को काफी खरी-खोटी सुनाई है। इस फिल्म को लेकर उन्होंने फिल्म के निर्देशक और डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर पर तंज कसा है। 

इसी बीच अरुण गोविल ने एक किस्सा साझा किया और बताया है कि कैसे लोग उनके भगवान राम के किरदार से जुड़ गए थे। अरुण गोविल ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को इस किस्से के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’वे रामायण के सेट पर मेकअप करके बैठे हुए थे। तभी एक महिला अपने एक छोटे बच्चे के साथ अरुण गोविल के पास पहुंच गई और अपने बीमार बच्चे को उनके पैर के पास रख दिया और ठीक करने की मिन्नतें करने लगी। यह सब देखकर अरुण गोविल हैरान हो गए।’’

आगे उन्होंने बताया कि, ‘’मैंने फिर उन महिला को बच्चे को अस्पताल ने जाने को कहा। वे अपने बच्चों को अस्पताल ले गई है। फिर अगले दिन वे अपने बच्चे के था सेट पर आईं और मुझे धन्यवाद कहा। यह सब विश्वास लोगों को भगवान राम की वजह से था। इसीलिए अगर आप कोई धार्मिक फिल्म बनाते हो, तो छोटी सी छोटी चीजों का ध्यान रखना चाहिए।’’ इसके अलावा फिल्म आदिपुरुष को मिल रही आलोचना पर भी अरुण गोविल ने अपने विचार साझा किए हैं। अरुण गोविल ने कहा कि, ‘’अगर आदिपुरुष के मेकर्स ने फिल्म को पवित्र मन से बनाया होता, तो फिल्म को इतनी आलोचना न झेलनी पड़ती।’’

बात करें, फिल्म आदिपुरुष की तो यह फिल्म  अब फ्लॉप के कगार पर है। इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए है और इस फिल्म ने अबतक सिर्फ 400 करोड़ रुपए की कमाई है। यह फिल्म अभी तक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। इसके अलावा कई संस्थानों ने इस फिल्म को अब बैन करने की मांग की है। इसके फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को भी लोग उल्टी-सीधी बातें बोल रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Rahi Masoom Raza ने जो Mahabharat के लिए किया, Manoj Muntashir उसका आधा  भी नहीं कर पाए और भगवान राम Adipurush नहीं थे: Gajendra Chauhan 

ताज़ा ख़बरें