Vivek Dahiya ने Divyanka Tripathi से शादी करने से पहले रखी थी यह शर्त, बोले हम दोनों आज भी खूब लड़ाई होती है 

विवेक दहिया जोकि इन दिनों अपनी फिल्म चल जिंदगी को लेकर खबरों में बने हुए हैं, उन्होंने अपनी निजी जीवन को लेकर कई खुलासे किए हैं।

Vivek Dahiya had kept this condition before marrying Divyanka Tripathi: टीवी जगत के पॉपुलर एक्टर विवेक दहिया जोकि अब फिल्मों में डेब्यू कर चुके है। विवेक फिल्म ‘चल जिंदगी’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके है। विवेक को लगभग आठ साल की मेहनत के बाद उन्हें बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म मिली है। इसी बीच विवेक ने अपने एक्टिंग करियर और निजी जीवन को लेकर कई खुलासे किए है। 

विवेक ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अपने एक्टिंग करियर और निजी जीवन को लेकर कई बातें साझा की। विवेक ने अपने शुरुआती फिल्म करियर के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’जब वे मुंबई आए थे, तो उन्होंने फिल्म खूबसूरत का ऑडिशन दिया था। इस फिल्म के लिए उनकी प्रोफाइल सिलेक्ट हो गई थी। लेकिन विवेक ऑडिशन में काफी खराब निकले, वे ठीक तरह से ऑडिशन दे ही नहीं पाए। इसके बाद विवेक ने कई सालों तक टीवी में काम किया और फिर फिल्मों के लिए ट्राई करना शुरू किया।’’

इसके अलावा विवेक ने बताया कि कैसे उनकी शादी दिव्यांका त्रिपाठी से हुई। विवेक ने बताया कि वे दिव्यांका के साथ टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें कर रहे थे। लेकिन उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि उनकी शादी दिव्यांका से होगी। विवेक की दिव्यांका की दोस्ती भी नहीं हुई थी, वे उन्हें अपना को-स्टार मानते थे। लेकिन उनके एक दोस्त ने उन्हें दिव्यांका से शादी करने की सलाह दी थी।

विवेक ने आगे बताया कि, ‘’जब मैं दिव्यांका से शादी करने के लिए तैयार हुआ, तो हम दोनों एक कसम खाई थी कि हम कभी एक-दूसरे की तुलना नहीं करेंगे। न मैं कभी उनसे अपनी तुलना करूंगा और न ही वे मेरे साथ तुलना करेंगी। क्योंकि हम दोनों की जर्नी बहुत ही अलग थी, मैं जब टीवी इंडस्ट्री में आया था तब तक दिव्यांका सुपरस्टार बन चुकी थी। तो मैं कैसे उनसे अपनी तुलना कर सकता था।’’

इसके अलावा विवेक ने बताया कि उनके और दिव्यांका के बीच छोटी-छोटी बात पर झगड़े भी हो जाते हैं। लेकिन इन झगड़ों को वो ज्यादा लंबा नहीं खींचते हैं। 

ये भी पढ़ें: Soundarya Sharma को बचपन कर लिया गया था किडनैप, कॉलेज में टीचर भी सौंदर्या को करता था परेशान, छोटे कपड़े पहनने पर बोली यह बात 

ताज़ा ख़बरें