ऑनस्क्रीन हिट लेकिन ऑफ़स्क्रीन 36 का आकंड़ा, इन हीरोइन के साथ Vivian Dsena की रही दुश्मनी!

विवियन डिसेना की केमिस्ट्री जहां ऑन स्क्रीन बहुत खूबसूरत दिखी तो वहीं निजी जिंदगी में इनका कहीं अभिनेत्री के साथ 36 का आंकड़ा रहा।

छोटी पर्दे के मशहूर अभिनेता विवियन डिसेना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। विवियन ने टीवी की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है और वह अक्सर लाइमलाइट में रहे हैं। हालांकि उनकी प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी काफी सुर्खियों में रही। कई बार विवियन विवादों का हिस्सा बने। आज हम आपको बताएंगे विवियन डिसेना से जुड़ी कुछ ऐसी कंट्रोवर्सी जिसके बाद उनका नाम काफी सुर्ख़ियों में रहा।

दृष्टि धामी
दरअसल, विवियन डिसेना की केमिस्ट्री जहां ऑन स्क्रीन बहुत खूबसूरत दिखी तो वहीं निजी जिंदगी में इनका कहीं अभिनेत्री के साथ 36 का आंकड़ा रहा। जी हां कहा जाता है कि सीरियल ‘मधुबाला’ में काम करने वाली पापुलर एक्ट्रेस दृष्टि धामी के साथ विवियन डिसेना के रिश्ते अच्छे नहीं थे। जहां विवियन और दृष्टि धामी को ऑन स्क्रीन खूब पसंद किया गया तो वहीं ऑफ़स्क्रीन यह दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते थे।

गरिमा जैन
इसके अलावा विवियन की जोड़ी गरिमा जैन के साथ बनी। इन दोनों ने ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास’ में काम किया था। बता दे गरिमा जैन और विवियन डिसेना की जोड़ी बहुत पॉपुलर हुई और आलम यह रहा कि दोनों के अफेयर की खबर सामने आ गई। लेकिन इसके बाद सच्चाई खुलकर यह सामने आई कि गरिमा जैन और विवियन के बीच तो जरा भी नहीं बनती।

रुबीना दिलाइक
इसके अलावा पापुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के साथ भी उनकी कोई खास नहीं बनती थी। दरअसल विवियन और रूबीना ने एक साथ सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के एहसा’स में काम किया था और दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया, लेकिन इसी सेट पर इन दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी जो अभी तक भी है। दोनों आज तक भी एक दूसरे से बात नहीं करते है।

ये भी पढ़ें: कभी रद्दी बेचकर अपना घर चलाती थी ये बच्ची, आज TV की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस, एक दिन में कमाती लाखों रुपए!

ताज़ा ख़बरें