जब इन TV स्टार्स के सिर चढ़ा स्टारडम, पार्टनर से कर बैठे बेवफाई, कभी एक दूजे ने ली थी ‘सात फेरे’ की कसम!

करण सिंह ग्रोवर ने अपने करियर में तीन शादियां की है। उनकी दो शादी असफल रही। अब वह मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु के हस्बैंड है।

फिल्म इंडस्ट्री से मिला स्टारडम एक ऐसा स्टारडम है जो अंत में अच्छा-अच्छा का विनाश कर देता है। जी हां।। इस इंडस्ट्री में जिसने भी तुनक अंदाज दिखाने की कोशिश की अंत में वह काम के लिए भी तरसा है। खैर आज हम बात करेंगे टीवी दुनिया से जुड़े कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में जिन्होंने अपने पार्टनर के साथ जीने मरने की कसम खाई थी लेकिन इन्हें जैसे ही स्टारडम मिला यह अपने पार्टनर से दूर किसी और के साथ इश्क लड़ाने में लग गए। तो चलिए जानते हैं इन टीवी सितारों के बारे में

सुशांत सिंह राजपूत
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पॉपुलर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का। बता दे सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘पवित्र रिश्ता’में उनकी जोड़ी मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ काफी पसंद की गई। इसी बीच सुशांत को फिल्मों में काम करना का मौका मिला और उन्होंने अंकिता से ब्रेकअप कर लिया। कहा जाता है कि फिल्मों में नाम कमाने के दौरान सुशांत सिंह ने अंकिता लोखंडे को पूरी तरह से इग्नोर करना शुरू कर दिया था। इसके बाद अंकिता ने खुद सुशांत से दूर रहने का फैसला कर लिया।

मोहित रैना
इसके बाद नाम आता है पॉपुलर अभिनेता मोहित रैना का। जी हां ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना और मोनी रॉय का इश्क भी खूब सुर्ख़ियों में रहा था, लेकिन जब मोहित को फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलने लगा तो उन्होंने मौनी से दूरी बना ली। हालांकि दोनों ने अपने अफेयर को अफवाह बताया था।

करण सिंह ग्रोवर
इसके बाद नाम आता है पॉपुलर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर का। बता दे करण सिंह ग्रोवर ने अपने करियर में तीन शादियां की है। उनकी पहले दो शादी असफल रही। पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी जिसके बाद उन्होंने जेनिफर विंगेट को डेट किया। ऐसे में उनकी पहली शादी टूट गई फिर उन्होंने जेनिफर से शादी रचाई लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उनका जेनिफर से भी रिश्ता टूट गया। अब वह मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु के हस्बैंड है।

प्रियांक शर्मा
इसके बाद नाम आता है पॉपुलर अभिनेता प्रियांक शर्मा का। बता दे प्रियांक शर्मा और दिव्या अग्रवाल भी एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे और इन दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन अचानक ही प्रियांक शर्मा और उनके अफेयर की ब्रेकअप की खबर सामने आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

ये भी पढ़ें: Shahrukh की मां बन चुकी हैं ये ‘जवान’ एक्ट्रेस, OTT की है Queen, TV में भी खूब नाम, फिर भी लीड रोल के लिए तरसी!

ताज़ा ख़बरें