जब जवानी में ही बुड्ढी दिखीं ये 5 हसीनाएं, पैसों के खातिर बन गई हमउम्र कलाकारों की मां!

शुभावी चौकसे ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' में अपने से बड़े उम्र के अभिनेता की मां का रोल अदा किया था। वह नकुल मेहता की सौतेली मां बनी थी।

एक्टिंग की दुनिया से जुड़े कलाकार अपने जीवन में अलग-अलग तरह के किरदार निभाते हैं और यही वो किरदार होते जिनके माध्यम से उन्हें दर्शकों के बीच एक खास पहचान मिलती है। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे हैं जो अपनी उम्र से ही पहले बूढ़े के किरदार निभा चुके हैं। आज हम बात करेंगे टीवी दुनिया से जुड़ी कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में जिन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में अपने ही उम्र दराज के एक्टरों की मां का किरदार निभाए और इन किरदारों को पापुलैरिटी भी हासिल हुई। तो चलिए जानते हैं कौन है यह अभिनेत्रियां..?

हिना खान
लिस्ट में सबसे पहला नाम है पापुलर एक्ट्रेस हिना खान का। बता दे हिना खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से बहुत सफलता हासिल की है। इस शो में वह अक्षरा बहू के किरदार में नजर आई थी। इसी शो में हिना खान ने दो बड़े बच्चों की मां का किरदार निभाया था जो की उम्र में उनसे दो या तीन साल ही छोटे थे।

श्वेता तिवारी
इसके अलावा पापुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी अपनी उम्र के लड़के की मां का किरदार निभाया। दरअसल, उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’ में मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा की मां का रोल अदा किया था जो केवल उनसे 2 साल ही छोटे हैं। श्वेता तिवारी और करण बोहरा की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। ये अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

एमी त्रिवेदी
वही पापुलर एक्ट्रेस एमी त्रिवेदी भी अपने ही उम्र के एक्टर की मां का किरदार निभा चुकी है। दरअसल, उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हर्षद चोपड़ा की मां का किरदार निभाया था जो असल जिंदगी में दोनों एक ही उम्र के हैं।

रेहाना पंडित
इसके अलावा पापुलर एक्ट्रेस रेहाना पंडित ने ‘कुमकुम भाग्य’ में जीशान खान की मां का रोल अदा किया था। दोनों की उम्र एक ही थी। दिलचस्प बात ये है कि, इस शो में काम करने के दौरान यह दोनों एक दूसरे को दिल भी दे बैठे थे।

शुभावी चौकसे
इसके अलावा पापुलर एक्ट्रेस शुभावी चौकसे का नाम भी शामिल है। शुभावी चौकसे ने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में अपने से बड़े उम्र के अभिनेता की मां का रोल अदा किया था। वह पॉपुलर अभिनेता नकुल मेहता की सौतेली मां बनी थी और इन दोनों मां बेटे की जोड़ी को भी खूब पसंद किया था।

ये भी पढ़ें: शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनेंगे TV का ये पॉपुलर कपल, बच्चे के लिए अभी से की ख़ास तैयारी!

ताज़ा ख़बरें