Sherlyn Chopra के अश्लील वीडियो केस में Rakhi Sawant और उनके वकील की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हो सकती हैं गिरफ्तार

शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि उन्हे पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया है कि इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दायर की जाएगी

Sherlyn Chopra Says Rakhi Sawant’s Lawyer Could Be Arrested: मॉडल व एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के अश्लील वीडियो केस में राखी सावंत और उनकी वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शर्लिन चोपड़ा ने गुरूवार को मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन जाकर इस केस की अपडेट के बारे में मीडिया को जानकारी दी। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि उन्हे पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया है कि इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दायर की जाएगी। साथ ही शर्लिन ने ये भी बताया कि पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि राखी सावंत के वकील को नोटिस भेजा गया है। पुलिस उन्हे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा कि उन्होने वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट की शिकायत बार काउंसिल से भी की थी। जिसके बाद उन्होने फाल्गुनी से कहा कि अगर वो पब्लिकली सबके सामने मुझसे इसके लिए माफी मांग लेती हैं। तो वो फाल्गुनी को मांफ करने के बारे में सोचेंगी। आपको बता दें कि राखी सावंत पहले इस मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं। शर्लिन ने इस मामले में पिछले साल नवंबर 2022 में मामला दर्ज करवाया था।

ये मामला तब सामने आया था, जब शर्लिन चोपड़ा ने मीटू मामले में साजिद खान पर कई संगीन आरोप लगाए थे। तब राखी सावंत ने साजिद खान का बचाव करते हुए शर्लिन को खरी खोटी सुनाई थी। इसके बाद शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत और उनके वकील पर कुछ अश्लील वीडियो लीक करने का आरोप लगाया था। हालाकि बाद में कुछ दोस्तों के हस्तक्षेप के बाद शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत के बीच सुलह हो गई थी।

शर्लिन ने बाद में ये भी कहा था कि राखी के साथ उनकी सुलह जरूर हुई थी लेकिन केस के बारे में कोई बात नहीं हुई थी। केस को लेकर उनकी लीगल टीम फैसला लेगी। फिर धीरे धीरे राखी और आदिल के रिश्तों नें कड़वाहट आने लगी और शर्लिन फिर भी राखी के सपोर्ट में मैसूर भी गई थी। पर अब शर्लिन ने राखी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आदिल का साथ दे रही हैं और अब राखी के खिलाफ दर्ज मामले को फिर से उठा रही हैं।

ये भी पढ़े: Rakhi Sawant की बेस्ट फ्रेंड्स Rajshree और Sherlyn Chopra ने Adil Khan से मिलाया हाथ, दोनों ने Rakhi पर लगाए कई संगीन आरोप

ताज़ा ख़बरें