Jhalak Dikhhla Jaa 10 में Rubina Dilaik दिखाएंगी अपने डांस का जलवा

Rubina Dilaik In Jhalak Dikhhla Jaa 10 : रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में अपना दमखम दिखाने वाली एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक का नाम डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 से जोड़ा जा रहा है, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

टीवी की मशहूर अदाकारा रूबीना दिलाईक (Rubina Dilaik) इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आ रही हैं। वही बता दे कि जल्द ही टीवी पर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) दस्तक देने वाला है। ऐसे में इस शो में आने के लिए कई सितारों का नाम सामने आता ही जा रहा है। हाल ही में झलक दिखला जा 10 के मेकर्स की तरफ से प्रोमो सामने आया था, जिसमें टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा की झलक दिखाई गई थी। अब ऐसे में खबरों के मुताबिक बता दे कि इस शो से टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक का नाम जोड़ा जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार रूबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) के कॉन्ट्रैक्ट को भी साइन कर लिया है और वह इस शो की कंफर्म कंटेस्टेंट मानी जा रही है। ऐसे में अब शो के आने वाले एपिसोड में ही साफ हो पायेगा एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक इस शो का हिस्सा होंगी या फिर नहीं।

बता दे कि हाल ही में इस शो से एक प्रोमो सामने आया था जिसमें शिल्पा शिंदे, धीरज धूपर, पारस कलनावत और निया शर्मा जैसे सितारों को इंट्रोड्यूस करवाया गया था। वही अब फैंस इस शो में टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक (Rubina Dilaik) को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) को जहां कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट करती हुई नजर आएंगी। वही इस शो में जज के तौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : Dr. Arora और S*x को लेकर बोली Vidya Malvade, जानें कैसे मिला वैशाली का किरदार

ताज़ा ख़बरें