Rubina Dilaik को लगा जोरदार करंट का झटका तो Rohit Shetty की निकली हंसी

Khatron Ke Khiladi 12 : रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का प्रोमो हो गया है रिलीज जिसमें रूबीना दिलाईक को लगा जोरदार करंट का झटका, तो उनकी चीखें सुन निकली रोहित शेट्टी की हंसी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Khatron Ke Khiladi 12 : रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) इन दिनों दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस शो में अब रोहित शेट्टी सभी कंटेस्टेंट को अपने खतरनाक स्टंट के द्वारा खूब टॉर्चर करते हुए नजर आ रहे हैं। वही बता दे कि इस बार सेलिब्रिटी भी कई मुश्किल स्टंट का सामना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी भी जंगली जानवरों से लेकर क्रिपि क्रोली तक सेलेब्स को खतरनाक स्टंट से काफी टॉर्चर कर रहे हैं। 

बता दे कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) के अपकमिंग एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक और निशांत भट्ट को लगने वाला है करंट का जोरदार झटका। शो के अपकमिंग एपिसोड के वीडियो का प्रोमो भी शेयर कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस प्रोमो को देखकर आपकी भी सांसे थम जाएंगे। बात करें अगर इस शो के प्रोमो के बारे में इस प्रोमो वीडियो में टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक और निशांत भट्ट को एक साथ एक टास्क दिया जाता है। इस खतरनाक टास्क में लोहे के जाल में कई सारे जंजीरे बंधी हुई होती है जिनमें ताले लगे हुए होते हैं। वही इस टास्क में रूबीना दिलाइक और निशांत भट्ट को इन तालों को खोलना होता है। लेकिन जैसे ही वह इस जंजीर को छूते हैं तो उन्हें करंट का झटका लगता है।

आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) का यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इन जंजीरों में करंट इतना तेज होता है कि जैसे ही रुबीना और निशांत इसे छूते हैं तो उन्हें जोरदार करंट का झटका लगता है। ऐसे में इस ताले को खोलते हुए रूबीना दिलाईक जोर जोर से चिल्लाती भी दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर निशांत भट्ट भी इस दौरान अजीबोगरीब आवाजें निकालते हैं। ऐसे में इन दोनों की चीखें सुनकर शो के होस्ट रोहित शेट्टी की हंसी छूट जाती है। वैसे आपको बता दें कि यह टास्क देखने में जितना ही आसान लग रहा है यह उतना ही मुश्किल है और इसकी वजह से सेलेब्स को झेलना पड़ रहा है काफी दिक्कत। वैसे आप बता दें कि प्रोमो इतना धमाकेदार है तो आप ही जरा सोचिए कि इसका एपिसोड कितना धमाकेदार होने वाला है।

यह भी पढ़ें : 6 साल बाद इस दिन Jhalak Dikhhla Jaa 10 टीवी पर देगा दस्तक, शो TRP में मचाएगी धमाल

ताज़ा ख़बरें