Karan Patel ने Yeh Hai Mohabbatein के दौरान Divyanka Tripathi के साथ अपने झगड़े को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले हंसी आती है कि लोग…

टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता करण पटेल ने एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ अपने झगड़े पर चुप्पी तोड़ी है।

Karan Patel  On Rift With Divyanka Tripathi During Yeh Hai Mohabbatein: टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता करण पटेल जोकि अपने सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ को लेकर काफी पॉपुलर हुए थे। इस सीरियल ने करण को एक अलग लेवल का स्टारडम दिया था। करण के इस सीरियल को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस शो में करण और  दिव्यांका त्रिपाठी की रोमेंटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। लेकिन इसी शो के दौरान करण और दिव्यांका में अनबन की भी काफी अफवाहें उड़ी थी। करण और दिव्यांका की सेट पर हुए झगड़े को लेकर अक्सर खबरें आया करती थी। हालांकि, करण पटेल ने इन खबरों को झूठा बताया है। करण ने कहा कि उनमें दिव्यांका में कभी कोई अनबन नहीं हुई है। 

करण ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दिव्यांका के साथ अपने संबंधों पर विचार रखते हुए कहा कि,’’दिव्यांका मेरी काफी अच्छी दोस्त है। हम साथ में बैठते नहीं है या कॉफी नहीं पीते है, तो उसका मतलब नहीं है कि हम एक-दूसरे से बात नहीं करते। हम दोनों ही अलग प्रकार के व्यक्ति हैं। वो एक कोने में बैठकर किताब  पढ़ती और काफी ही सोशल मीडिया फ्रेंडली है। जहां तक मेरी बात हैं, तो मैं आपको हर जगह मिल जाऊंगा और दोस्तों के साथ मजे करता और प्रैंक करता हूं। तो हम दोनों का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग है और इसका मतलब यह नहीं है कि जब हम मिलते हैं, तो बात नहीं करते हैं। हम बात करते हैं और एक अच्छे दोस्त हैं।’’

करण ने ‘ये है मोहब्बतें’ के दौरान उनमें और दिव्यांका के बीच हुए झगड़े वाली खबरों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘’हमें इन खबरों और रिपोर्ट्स पर हंसी आती थी। हम दोनों एक-दूसरे से पूछते थे कि ‘तूने पढ़ा’। हंसी आती है के लोग कुछ भी बना देते हैं बातें।’’

करण के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘डरन छू’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। करण इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Sunny Deol ने Pushpa के मेकर्स के साथ साइन की बड़ी पैन इंडिया फिल्म, बॉलीवुड का यह डायरेक्टर फिल्म को करेगा डायरेक्ट, इस थीम पर आधारित होगी फिल्म 

ताज़ा ख़बरें