आपको याद है TV की ‘जोधा’? 7 हजार लड़कियों में से चुनी थीं परिधि, ‘मधुबाला’ का भी मिल चुका है टैग!

परिधि शर्मा ने साल 2010 में 'तेरे मेरे सपने' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में वह नेगेटिव किरदार में नजर आई। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में 'रुक जाना नहीं' में काम किया।

कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो दर्शकों के जहन में बस जाते हैं। या साफ शब्दों में कहा जाए तो फैंस इन्हें रील लाइफ के किरदार से ही जानते हैं। ठीक इसी तरह पॉपुलर एक्ट्रेस का किरदार जोधा बाई खूब पॉपुलर हुआ और लोग उन्हें उनके किरदार के माध्यम से जानने लगे। लेकिन कुछ समय के बाद एक्ट्रेस टीवी की दुनिया में नजर आना बंद हो गई। आज यानिकि 15 मई को एक्ट्रेस अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के जीवन से जुडी कुछ ख़ास बातें..

दूसरी मधुबाला है परिधि शर्मा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीवी दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस परिधि शर्मा के बारे में जिन्हें लोग ‘जोधा बाई’ के नाम से जानते हैं। जी हां.. परिधि शर्मा ने टीवी के सबसे मशहूर धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ में काम किया था और इस किरदार के माध्यम से उन्हें इतनी सफलता हासिल हुई कि लोग उन्हें परिधि शर्मा नहीं बल्कि जोधा के नाम से पहचानने लगे।

आज भी आलम यह है की परिधि को टीवी के जोधा बाई कहा जाता है। इतना ही नहीं बल्कि परिधि शर्मा की तुलना अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस रही मधुबाला से भी होती है। दरअसल, परिधि शर्मा काफी हद तक मधुबाला जैसी दिखाई देती है। उनके चलने का तरीका, बात करने का अंदाज और उनके नैन नक्ष काफी हद तक मधुबाला से मिलते हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें दूसरी मधुबाला भी कहते हैं।

7 हजार लड़कियों में से चुनी थी परिधि
बता दे परिधि शर्मा ने साल 2010 में ‘तेरे मेरे सपने’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में वह नेगेटिव किरदार में नजर आई। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में ‘रुक जाना नहीं’ में काम किया। फिर साल 2013 में उन्हें पॉपुलर शो ‘जोधा अकबर’ ऑफर हुआ जिससे वह घर-घर में मशहूर हुई।

परिधि ने बताया था कि, जब उन्होंने जोधा के रोल के लिए ऑडिशन दिया था तब उस रोल के लिए 7 हजार लड़कियां लाइन में थीं। हालांकि,परिधि ने सभी को पीछे छोड़ ये रोल अपने नाम कर लिया था। परिधि के मुताबिक, “जब एकता कपूर ने उन्हें स्क्रीन पर देखा तो देखते ही कह दिया था कि ये ही मेरी जोधा है।”

इस शो में काम करने के बाद परिधि शर्मा टीवी की दुनिया से गायब हो गई। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे की परवरिश की। इसके बाद वह ‘पटियाला बेब्स’ से वापस पर्दे पर लौट आई लेकिन उन्हें दोबारा वो लाइम लाइट नहीं मिली जिसकी वह हकदार थी। उन्होंने ‘जग जननी मां वैष्णो देवी’, ‘चीकू की मम्मी दूर की’ जैसे शोज किए हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर एक्टिव है और वीडियोज साझा करती रहती है।

ये भी पढ़ें: वो एक्ट्रेस जिसने TV के लिए छोड़ दिया बॉलीवुड, ऋषि-शाहरुख़ संग किया काम लेकिन ‘कोकिला’ बनकर मिली पहचान!

ताज़ा ख़बरें