Elvish Yadav और Abhishek Malhan Aka Fukra Insaan के बीच विवाद और गहराया, नाम लिए बिना एल्विश ने दी धमकी बोले घर उठवा लेंगे?

अभिषेक मल्हान पर आरोप है कि वो एल्विश यादव को बदनाम करने के लिए निगेटिव पब्लिसिटी कर रहे हैं

Elvish Yadav And Abhishek Malhan Controversy: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। एल्विश ने अपने निगेटिव पब्लिसिटी को लेकर अपने एक खास सहयोगी का नाम लिए बिना तंज किया है। हाल ही में उनका एक गाना भी रिलीज हुआ है। जिसकी वजह से वो लगातार मीडिया की हेडलाइन्स में बने हुए हैं। अब उनका और अभिषेक मल्हान का विवाद एक बार फिर से सामने आ रहा है। अभिषेक पर आरोप है कि वो एल्विश यादव को बदनाम करने के लिए निगेटिव पब्लिसिटी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इसे लेकर एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एल्विश यादव को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि कोई उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश कर रहा है। वो किसी के पचडे में नहीं पड़ते हैं लेकिन अगर कुछ लोगों ने उनके खिलाफ निगेटिव प्रचार करना बंद नहीं किया तो उन्हे घर से उठवा लेंगे। एल्विश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान के विवाद को और हवा मिल गई है।

दरअसल दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फिनाले की घोषणा के बाद से ही शुरू हो गई थी। दोनों के बीच ये विवाद और बढ़ गया जब एल्विश ने ये आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी इमेज को खराब करने के लिए निगेटिव पीआरशिप कर रहे हैं। हालाकि अभिषेक मल्हान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा इससे पहले कहा था कि वो किसी की निगेटिव पब्लिसिटी नहीं कर रहे हैं। ये खबरें सरासर झूठी हैं।

कुछ खबरों में ये भी दावा किया जा रहा है कि एल्विश ने इस वीडियो के जरिए अभिषेक मल्हान के पीआर टीम के सदस्यों को धमकी दी है। हालाकि एल्विश ने ये धमकी सिर्फ इशारो ही इशारों में दी है। उन्होने किसी का नाम नहीं लिया है। अब देखना ये है कि फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान इस वीडियो पर किस तरह से रियक्ट करते हैं।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 17 के लिए Vivian Dsena को भी किया गया अप्रोच, जानिए अभिनेता इस शो का हिस्सा होंगे या नहीं?

ताज़ा ख़बरें