Engagement Anniversary: दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ क्रूज पर की जमकर मस्ती, दिखा रोमांटिक मिजाज

दिव्यांका ने हाल ही में अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सरी मनाई। इस खास मौके पर उन्होंने अपने पति के साथ बीच ट्रिप का एक वीडियो पोस्ट किया है।

Divyanka Tritpathi Vivek Dahiya Video: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वही दिव्यांका पॉपुलर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फैंस के दिलों पर बहुत राज करती हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। दिव्यांका (Divyanka Tritpathi Engagement Anniversary) ने हाल ही में अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सरी मनाई। इस खास मौके पर उन्होंने अपने पति के साथ बीच ट्रिप का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके साथ के खास पलों को याद कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किये हुए वीडियो में दिव्यांका एक फ्लोरल ब्रीज़ी ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि विवेक दहिया ने काले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की डेनिम में कैज़ुअल आउटफिट पहना हुआ हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया सनग्लासेज पहनकर समंदर के पानी में क्रूज राइड के मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। दिव्यांका ने पोस्ट में लिखा, “आज कुछ साल पहले हमारी बहुत ही गुपचुप सगाई थी। कैसे हमने विश्वास की छलांग लगाकर खुद को और दूसरों को हैरान किया. उस दिन से हम एक साथ कितना बदल गए हैं! मैं अपने लिए चीजें करती हूं, फिर भी, लीन रहते हुए भी, आप हमेशा मेरे दिमाग में रह जाते हैं और मैं बस तुम्हारे बारे में सोचती हूं। हैप्पी इंगेजमेंट एनिवर्सरी हनी विवेक दहिया हैशटैग एंगेजमेंट एनिवर्सरी हैशटैग दिवेक.”

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Dahiya Instagram) टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है। दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया से शादी की है, जिनके साथ वह लगभग पांच साल से शादीशुदा लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। दिव्यांका और उनके पति विवेक की मुलाकात उनके टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात सह-कलाकार के तौर पर हुई और साथ काम करते-करते दोनों के बीच प्यार हो गया।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 15 जनवरी 2016 को परिवार की मौजूदगी में काफी प्राइवेट तरीके से सगाई की। दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी करने के बाद 8 जुलाई, 2016 को अपने पति का उपनाम दहिया जोड़ा। दोनों की शादी की चर्चा लोगों के बीच में बनी हुई थी। विवेक ने दिव्यांका को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों के शादी के वीडियो आज भी इंटरनेट पर कादि पसंद किये जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 15 Update:अभिजीत ने पत्रकार दिबांग को दी सरेआम धमकी, भड़क गए सलमान

ताज़ा ख़बरें