Ankita Lokhande-Vicky Jain Photoshoot: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती है। अपने बिंदास अंदाज के लिए भी अंकिता जानी जाती है। अपने हर स्टाइल को बहुत ही बखूबी से कैरी भी करती है। अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ अक्सर ही कई बार स्पॉट होती है। दोनों की जोड़ी को लोग बेहद ही ज्यादा पसंद करते है और टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल में दोनों की जोड़ी शामिल है।
अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम में कुछ फोटोज शेयर की है, जिसे देख आपकी आँखे खुली की खुली रह जाएंगे। दरअशल इन फोटो में अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ बेहद ही हॉट और ग्लैमरस अंदाज में दिख रही है।
अंकिता और विक्की जैन इन फोटोज में बेहद ही खूबसूरत लग रहे है और अपने अंदाज से लोगो का दिल भी जीत रहे है। आपको बता दे की अंकिता और विक्की जैन ने पिछले साल 14 दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी। शादी के पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट भी किया था। और शादी के बाद से दोनों अक्सर ही कई इवेंट्स में भी एक साथ नजर आते है। स्टार प्लस के शो ‘सम्राट जोड़ी’ में भी दोनों एक साथ नजर आये है।
आपको बता दे की अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के इन फोटोज को सोशल मीडिया खूब पसंद भी किया जा रहा है। हाल ही में हुए ‘लॉकअप’ सक्सेस पार्टी में दोनों इस आउटफिट में नजर आये थे। इस ऑउटफिट के लिए अंकिता को सोशल मीडिया पर ट्रॉल भी किया गया था।