इस हफ्ते OTT पर Shahid Kapoor की Bloody Daddy और  Arshad Warsi की Asur 2 समेत यह सीरीज और फिल्में रहीं टॉप पर

इस हफ्ते शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी और अरशद वारसी की असुर 2 ने ओटीटी वर्ल्ड में बवाल काट दिया है।

Shahid Kapoor Bloody Daddy Arshad Warsi Asur 2 top on ott: ओटीटी पर इतनी सारी वेब-सीरीज और फिल्में होने के बावजूद दर्शक ढेर सार ओटीटी कंटेंट कन्ज्यूम करते रहते हैं। इसी महीने की शुरूआत में असुर का सीजन 2 और शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म ब्लडी डैडी आई। दर्शकों असुर का सीजन 2 को शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी दोनों ही काफी ज्यादा पसंद आईं है। तो आज हम आपको इस हफ्ते ओटीटी पर सबसे ज्याादा क्या देखा उसके  बारे में बतायेंगे। 

इस हफ्ते (05 जून से 11 जून तक) ओटीटी पर सबसे ज्यादा क्या देखा गया (यह आकंडे ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार हैं)

1.असुर 2: अरशद वारसी की यह सीरिज दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। दर्शक इस सीरीज के दूसरे सीजन को पहले सीजन से भी अधिक प्यार दे रहे हैं। असुर 2 में दर्शकों को काफी सस्पेंस देखने को मिला है, जो उनको अंत तक बांधे हुए रखता है। इस सीरीज को ओटीटी प्लटेफॉर्म जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है। इस सीरीज को इस हफ्ते लगभग सात मिलियन की व्यूवरशिप प्राप्त हुई है। 

2.बल्डी डैडी: शाहिद कपूर की यह एक्शन फिल्म भी फैंस को काफी ज्याादा पसंद आ रही है। इस फिल्म में शाहिद का पहने कभी न देखे जाने वाला एक्शन  अवतार देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। कुछ फैंस ने तो इस फिल्म को थियेटर में रिलीज करने की सलाह दी है। इस फिल्म को भी जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है। इस फिल्म को लगभग 5.8 मिलियन की व्यूवरशिप प्राप्त हुई है। 

3.स्कूल ऑफ लाइज: डिज्नी प्लस हॉटस्टार की यह सीरीज भी दर्शकोंं को काफी ज्यादा लुभा रही है। इस फिल्म में बोर्डिंग स्कूल से किडनैप हुई लड़के की कहानी आपको काफी लंबे सस्पेंस में रखती है। इस सीरीज को 3.8 मिलियन की व्यूवरशिप प्राप्त हुई है। 

4.स्कूप: स्कैम 1992 के बाद हंसल मेहता की इस सीरीज ने बवाल काट दिया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह सीरीज भी व्यूवर्स को काफी पसंद आ रही है। इस सीरीज को 2.9 मिलियन की व्यूवरशिप प्राप्त हुई है। 

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan की Satyaprem Ki Katha की रिलीज होने से पहले हुई सुपरहिट, कमाए इतने करोड़ रुपए 

ताज़ा ख़बरें