Year 2020 Hit Bhojpuri Song: साल 2020 का सबसे सफल गाना ‘ए राजा तनी जाए ना बहारिया’ (Ye Raja Jai Na Bahriya) का जलवा आज भी लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है। अब इस गाने के कायल भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी हो गए हैं। उन्हें यह गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने इस गाने के सिंगर राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) को मिलकर खूब सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि ‘ए राजा तनी जाए ना बहारिया’ एक बेहतरीन गाना है, जो भोजपुरिया ऑडियंस के दिलोदिमाग पर छाया हुआ है। इस गाने को राकेश मिश्रा ने गाया है। राकेश हमारे छोटे भाई हैं।
उनकी प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं कर सकता है। हम उनके इस गाने को मिल रही सफलता के लिए बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरी के लिए हम सब अपना – अपना योगदान यूं देते रहेंगे।
खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि ‘ए राजा तनी जाए ना बहारिया’ (Ye Raja Jai Na Bahriya) लगातार रिकॉर्ड ब्रेक कर रहा है। यह इंडिया ट्रेंड रह चुका है, जहां पंजाबी और हिंदी इंडस्ट्री के गाने टॉप रैंक में होते हैं। वहां भी राकेश के इस गाने ने भोजपुरी का मान बढ़ाने का काम किया है।
उनकी इस उपलब्धि से पूरा भोजपुरी जगत गौरवान्वित हो रहा है। खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि हम भोजपुरी के नए सिंगरों से भी अपील करेंगे कि आप भी राकेश भाई की तरह भोजपुरी माटी की मान बढ़ाने वाला काम करें।
वहीं, राकेश मिश्रा ने कहा कि खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी इंडस्ट्री के रियल सुपर स्टार हैं। उन्हें मेरा यह गाना पसंद आया। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। वे खुद भी एक अच्छे सिंगर हैं। मां सरस्वती उनके गले में विराजती हैं। हमारे इंस्परेशन हैं। आज सच में बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि उन्होंने मेरे गाने को पसंद किया। साथ ही भोजपुरी की ऑडियंस का भी शुक्रगुजार हूं कि आप लगातार मेरे गाने को प्यार और आशीर्वा दे रहें, तब भी ‘ए राजा तनी जाए ना बहारिया’ को अब तक 184,476,809 व्यूज मिले हैं।