विनोद खन्ना ने दिया था पहला ब्रेक, बनी साउथ की बड़ी हीरोइन, लेकिन शादी के बाद न जाने कहां गायब हो गई ये हसीना?

अंजला जावेरी फिल्म 'प्रेमिंचुकुंदम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था, लेकिन इसी बीच साल 2012 के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।

खूबसूरत आंखें, प्यारी मुस्कान और दिलकश अदाएं से अपने दर्शकों का दिल जीतने वाली इस मशहूर अदाकारा ने एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। इन्होंने न केवल हिंदी फिल्मों में नाम कमाया बल्कि साउथ इंडस्ट्री की यह क्वीन कहीं जाती है। लेकिन पिछले कुछ सालों से इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करना बंद कर दिया। वही साउथ इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया। तो चलिए जानते हैं आखिर अभिनेत्री आजकल कहां है?

विनोद खन्ना ने दिया था पहला ब्रेक
हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं उनका नाम अंजला जावेरी है। अंजला जावेरी 20 अप्रैल 1972 को लंदन के पोर्ट्समाउथ में गुजराती परिवार में जन्मी। उनके पिता भारतीय थे। ऐसे में उनका भारत से खास लगाव था। यही वजह थी कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया। अंजला जावेरी को फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना ने लांच किया था।

जी हां.. उन्हें सबसे पहले अपने बेटे अक्षय खन्ना के अपोजिट फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ में ले लिया गया। हालांकि एक्ट्रेस की यह फिल्म फ्लॉप रही लेकिन अक्षय खन्ना और अंजला की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में काम किया जिसमें वह अभिनेता अरबाज खान के अपोजिट थी। इसी फिल्म का गाना ‘तेरी जवानी बड़ी मस्त-मस्त है’ खूब पॉपुलर हुआ था और अभिनेता अरबाज खान के साथ अंजला जावेरी की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया।

साउथ की बड़ी हीरोइन हैं अंजना
इसके बाद अंजला ने सलमान खान जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम किया। इसके बाद अंजला जावेरी ने साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख किया गया है जहां पर वह नागार्जुन, नंदमूरि, सुदीप, मम्मूटी जैसे टॉप स्टार के साथ काम करने में कामयाब रही। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें फिल्म ‘प्रेमिंचुकुंदम’ के लिए तो बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था, लेकिन इसी बीच साल 2012 के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।

उन्होंने मशहूर मॉडल और एक्टर तरुण अरोरा के साथ शादी रचाई है। इसके बाद से ही अंजला जावेरी ऐसी गायब हुई कि उनका अभी तक पता ही नहीं चल पाया। शायद दोनों बॉलीवुड दुनिया से दूर अपना निजी जीवन जी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जब Ajay Devgan के लिए कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ी थी रवीना-करिश्मा, बाजी मार गई थी Kajol!

ताज़ा ख़बरें