The Kashmir Files के निर्देशक Vivek Agnihotri अब Mahabharat पर बना सकते हैं फिल्म, बोली ये धर्म और अधर्म की बीच की लड़ाई है

विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक इंटरव्यू में महाभारत फिल्म बनाने का विचार जाहिर किया है। विवेक ने बातचीत में कहा कि उन्होने अपनी पूरी जिंदगी रिसर्च करने और चीजों को एनालाइज करने में लगा दिया है

Vivek Agnihotri Wants To Make Mahabharat: द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने बयानों व सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए विचार को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री की डॉक्यू सीरीज द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड जी 5 पर स्ट्रीम हुई है। विवेक अब अपनी नई आने वाली फिल्म द वैक्सीन वॉर ए ट्रू स्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। 28 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की पहली झलक हाल ही में जारी की गई है। जिसमें नाना पाटेकर,पल्लवी जोशी,राइमा सेन और अनुपम खेर जैसे कलाकार लीड में हैं।

विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म वैक्सीन वॉर पर बेस्ड होगी। जिसमें तमाम पहलुओं को दिखाया जाएगा। फिल्म का टीजर तो काफी दमदार है। इस फिल्म को लेकर जहां कई तरह की बातें की जा रही हैं। वहीं विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक इंटरव्यू में महाभारत फिल्म बनाने का विचार जाहिर किया है। विवेक ने बातचीत में कहा कि उन्होने अपनी पूरी जिंदगी रिसर्च करने और चीजों को एनालाइज करने में लगा दिया है। अगर पौराणिक कथाओं पर उन्होने फिल्म बनाने का मौका मिलेगा। तो वो उसे इतिहास की तरह बनाने की कोशिश करेंगे।

विवेक ने आगे कहा कि वो महाभारत पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं, लेकिन उनकी फिल्म अलग होगी। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन को देखकर नहीं बनेगी। बल्कि वो इसे देश की जनता के लिए बनाएंगे। उनके महाभारत के भीम,अर्जुन व दुर्योधन को सुपरपावर की तरह नहीं दिखेंगे। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक ने कहा कि उनके लिए महाभारत धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है।

आपको बता दे कि हाल ही में ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरूष को लेकर काफी बवाल हुआ था। इसके अलावा नीतेश तिवारी ने भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म रामायण बनाने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर राम और सीता के किरदारों के लिए नीतेश के रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को ट्रोल भी किया गया था। अभिनेता आमिर खान भी कई सालों से महाभारत फिल्म बनाने की चाह रखते हैं। ऐसे में अब विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि वो महाभारत बनाएंगे। देखते हैं विवेक की महाभारत कैसी होगी।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan ने Amitabh Bachchan से किया एक वादा अभी तक नहीं निभाया, बिग बी अभी तक कर रहे हैं किंग खान की…

ताज़ा ख़बरें