Vivek Agnihotri ने कहा कि बॉलीवुड के स्टार्स की मूर्खता के कारण हमारी फिल्में बेकार बनती रही हैं, बोले मैं इन स्टार्स से कई ज्यादा बुद्धिमान हूं

बॉलीवुड के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के कई बडे स्टार्स को मूर्ख बता दिया है और अपने आप को बुद्धिमान कह दिया है।

Vivek Agnihotri  calls himself  intelligent says bollywood stars are dumb: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री जोकि अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इसबार विवेक ने बॉलीवुड के स्टार्स पर एक विवादित बयान दे दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के कई स्टार्स को मूर्ख बता दिया है। 

विवेक ने हाल ही में अनस्क्रिप्टेड पॉडकास्ट में बॉलीवुड स्टार्स पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’मैं यह अहंकार में नहीं कह रहा हूं, बल्कि सच कह रहा हूं। मुझे लगने लगा कि जिन स्टार्स के साथ मैं काम करता हूं, वे पढ़े-लिखे नहीं हैं और उन्हें दुनिया के बारे में कोई जानकारी नहीं है।’ मैं उनसे कहीं अधिक बुद्धिमान हूं और मेरा विश्वदृष्टिकोण निश्चित रूप से उनसे बेहतर है। तो उनकी मूर्खता मुझे नीचे खींच रही थी। वे इतने मूर्ख हैं कि वे आपको अपने साथ नीचे खींच लेते हैं।”

विवेक ने आगे बताया कि स्टार्स की वजह से ही इंडियन सिनेमा काफी नीचे रहा है। विवेक ने कहा कि, ‘’भारतीय सिनेमा इतना खराब क्यों है? बॉलीवुड फिल्में अपने स्टार्स की वजह से खराब हैं। स्टार्स इतने मूर्ख हैं कि वे हर निर्देशक और लेखक को मूर्ख बना देते हैं। वे मानते हैं कि दर्शक बहुत मूर्ख हैं। एक लेखक और निर्देशक के तौर पर मेरी फिल्म की कीमत फिल्म के स्टार के बराबर है। फिल्म कभी भी मेरी वजह से नहीं जानी जाती, फिल्म हमेशा मूर्ख अभिनेता की वजह से जानी जाती है। इसलिए मैंने मानसिक रूप से बॉलीवुड से इस्तीफा दे दिया।’’

अंत में विवेक ने कहा कि, ‘’दर्शक बहुत बुद्धिमान हैं, यदि आप उन्हें अच्छा कंटेंट प्रदान करते हैं, तो वे इसका उपभोग करेंगे। उदाहरण के लिए, एक किताबों की दुकान है, वे प्लेबॉय बेचते हैं और वे भगवद गीता भी बेचते हैं। प्लेबॉय की तुलना में गीता की बिक्री कम है। इसलिए मैं ‘बेचने’ के इस पूरे विचार से बाहर आया और मैंने खुद को पूरी तरह से नया रूप दिया।’’

ये भी पढ़ें: Naseeruddin Shah ने बताया कि Ratna Pathak के साथ शादी करने पर उनकी मां ने रत्ना के धर्म परिवर्तन को लेकर क्या कहा था?

ताज़ा ख़बरें