Vivek Agnihotri ने बताया कि Alia Bhatt, Ranbir Kapoor ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म  पुरस्कार समारोह में क्या कहा?

विवेक अग्निहोत्री ने बताया है कि उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के अवॉर्ड जीतने पर आलिया और रणबीर कपूर ने भी खुशी जाहिर की है।

Vivek Agnihotri  Tells  Alia Bhatt, Ranbir Kapoor said this On National Award Win: बॉलीवुड के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 में राष्ट्रीय एकता श्रेणी पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नरगिस दत्त अवॉर्ड मिला। विवेक अपनी फिल्म के लिए इस अवॉर्ड पाकर काफी ज्यादा खुश हैं। इसी बीच विवेक ने बताया है कि इस अवॉर्ड को जीतने के बाद उन्हें रणबीर कपूर, करण जौहर और आलिया भट्ट ने क्या कहा जो खुद इस समारोह का हिस्सा थे। 

विवेक अग्निहोत्री ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इसके बारे में बताते हुए कहा कि, “कुछ महान क्षण तब थे जब मैं वहीदा रहमान जी से मिला और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक कप चाय के लिए हमारे साथ बैठीं और फिल्मों के साथ अपने अनुभवों के बारे में बात की। मेरे लिए सबसे महान क्षण वह था जब उन्होंने अपने भाषण में विशेष रूप से द कश्मीर फाइल्स का उल्लेख किया। आलिया से लेकर करण और रणबीर तक सभी ने मेरी फिल्म की तारीफ की। मैं लगभग अल्लू अर्जुन के साथ बैठा था, हमने साथ में बातचीत करते हुए बहुत अच्छा समय भी बिताया।’’

इसके अलावा विवेक ने इस अवॉर्ड को कश्मीरी पंडितों को एक श्रद्धांजलि बताया है। विवेक ने कहा कि, ‘’यह पुरस्कार दुनिया में नरसंहार और उत्पीड़न के सभी पीड़ितों के लिए एक श्रद्धांजलि है। खासकर जिस तरह के समय में हम रह रहे हैं, दुनिया भर में हो रहे युद्धों और बर्बर हत्याओं को देखते हुए, मुझे लगता है कि यह दुनिया में धार्मिक आतंकवाद के सभी पीड़ितों, खासकर कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए एक संदेश और श्रद्धांजलि है। 32 साल तक खामोश रहे। 

बता दें कि, द कश्मीर फाइल्स को साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचारों के बारे में दिखाया गया था। 

ये भी पढ़ें: थ्रोबैक: जब Sunny Deol ने Aamir Khan के साथ फिल्मों के क्लैश पर बोला था कि, मैंने तो प्लान किया था….

ताज़ा ख़बरें