B’Day: आखिर क्यों Varun को कहा जाता है इंडस्ट्री का दूसरा राजेश खन्ना? पिता ने नहीं किया लॉन्च तो खुद बने हीरो!

वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी रचाई है। ये दोनों जल्द ही पहले बच्चे के माता-पिता भी बनने वाले हैं। हाल ही में नताशा का बेबी शावर हुआ था।

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर नेपोटिज्म पर बहस होती रही है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भर भर के नेपोटिज्म चलता है और इसी के दम पर इंडस्ट्री भी चल रही है। हालांकि कई कलाकारों ने यह साबित कर दिया कि खुद में यदि टैलेंट है तो नेपोटिज्म जैसा कुछ नहीं होता। इनमें मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर से लेकर ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट जैसे कलाकार है। अब इस लिस्ट में मशहूर अभिनेता वरुण धवन का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां.. वरुण धवन भारत के सबसे मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं, इसके बावजूद वरुण ने अपनी मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में नाम कमाया। आज 24 अप्रैल को वरुण धवन अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

पिता ने नहीं किया लॉन्च
वरुण धवन मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। ऐसे में हर किसी को यह लग रहा था कि डेविड धवन ही वरुण को लॉन्च करेंगे। हालांकि डेविड ने वरुण को लॉन्च करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद साल 2012 में मशहूर निर्देशक करण जौहर ने वरुण धवन को फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में लॉन्च किया। पहली फिल्म से वरुण अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे। बता दे यह वही फिल्म है जिसके माध्यम से आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। इन तीनों को ही इस फिल्म से जबरदस्त सफलता हासिल हुई।

राजेश खन्ना से हुई वरुण की तुलना
वरुण धवन की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत के 6 सालों में एक साथ 1 या 2 नहीं बल्कि 11 हिट फिल्में दी। वह ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘दिलवाले’, ‘जुड़वा’, ‘एबीसीडी’, ‘सुई धागा’, ‘भेड़िया’ जैसी फिल्मों में नजर आए और उनकी एक्टिंग को भी खूब सराहा गया। वरुण धवन की यह फिल्में देखने के बाद उन्हें इंडस्ट्री का दूसरा राजेश खन्ना भी कहा जाने लगा था।

दरअसल, जब राजेश खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत की थी तब भी उन्होंने शुरुआती सालों में एक साथ 17 हिट फिल्में थी दी थी। बस इसी रिकॉर्ड से वरुण धवन चंद फिल्में पीछे थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहे थे कि वरुण इस रिकार्ड को तोड़ देंगे लेकिन फिल्म ‘कलंक’ के रिलीज होने के बाद उनका करियर ग्राफ नीचे गिर गया। इसके बाद उनकी एक साथ 4 फिल्में फ्लॉप रही।

पिता बनने वाले हैं वरुण धवन
बात की जाए वरुण धवन की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी रचाई है। ये दोनों जल्द ही पहले बच्चे के माता-पिता भी बनने वाले हैं। हाल ही में नताशा का बेबी शावर हुआ था जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। वही वरुण धवन अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जान’ को लेकर सुर्खियों में है।

ये भी पढ़ें: जब Madhuri की ख़ूबसूरती देख होश खो बैठे थे अजय देवगन, एक्ट्रेस के खातिर सिगरेट से दाग लिया था चेहरा!

ताज़ा ख़बरें