Pathaan के साथ रिलीज हुआ Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का टीजर, एक्शन अवतार में नजर आए भाईजान

शाहरुख खान और सलमान खान काफी गहरे दोस्त है और उनकी दोस्ती काफी पुरानी है। इसलिए सलमान खान ने शाहरुख खान के साथ बड़े परदे पर आने का फैसला किया और पठान के साथ किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज कर दिया है

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के साथ सलमान खान के फैंस को तोहफा मिल गया है। सलमान खान (Salman Khan) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को सबसे पहले थिएटर्स में रिलीज किया गया है। कुछ घंटों के बाद इसे सोशल मीडिया पर जारी कर दिया जाएगा। शाहरुख खान की फिल्म पठान 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं।

हाल ही में सलमान खान ने अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के टीजर रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस में वह लंबे बालों में नजर आ रहे थे। इसके साथ उन्होंने बताया कि टीजर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं आज शाहरुख खान की पठान के साथ सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर सलमान खान के फैंस ने सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे है।

टीजर में सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आ रहे है। इस टीजर में साउथ के अंदाज की भी झलक देखने को मिल रही है। वहीं, सलमान खान भी साउथ इंडियन अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर को देख सलमान खान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। फिल्म का टीजर एक्शन और रोमांस से भरपूर है। सलमान अलग ही अंदाज में नजर आ रहे है। टीजर में दग्गुबती वेंकटेश भी नजर आ रहे है। शाहरुख खान की फिल्म के साथ पहली बार सलमान खान की फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है।

इस ईद सलमान खान अपने फैन्स को ईदी के तौर पर फिल्म किसी का भाई किसी की जान लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म को 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कई छोटे-बड़े स्टार एक-साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान खान पहली बार कई नए स्टार्स के साथ काम करते नजर आने वाले है। फिल्म में बिग बॉस फेम शहनाज गिल और अब्दु रोजिक अहम रोल में नजर आने वाले है। वहीं पलक तिवारी भी इस फिल्म में नजर आने वाली है।

ये भी पढ़े: अक्टूबर के इस दिन रिलीज होगी Kangana Ranaut की Emergency, एक्ट्रेस ने शेयर किया फिल्म मेकिंग वीडियो

ताज़ा ख़बरें