Sonu Sood के घर पंहुचा कैंसर पीड़ित शक्श, एक्टर को देख फूट-फूटकर छलके उसके आंसु

हाल ही में सोनू सूद के घर पर एक कैंसर पीड़ित शख्स उनके घर आया, जो सोनू सूद को देखकर उनके पैर छुने लगा और उनके देख फूट-फूटकर रोने लगा। शख्स की परेशानी और हालत को देखते हुए सोनू सूद (Sonu Sood) भी भावुक हो गए हैं।

Sonu Sood fulfiled cancer patient request: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) अब लोगों की दिलों पर राज करते हैं। वह अक्सर बेसहारा, गरीब, परेशान और बीमार लोगों की मदद करते रहते हैं। जिसके चलते लोग उन्हें पहले से भी ज्यादा पसंद करने लगे हैं। सोनू सूद को परेशान लोगों की मदद करते हुए एक साल से ऊपर हो गया है। अब तो आलम यह है कि लोग मदद की अपील लेकर उनके घर पर आते रहते हैं, जिनकी परेशानियों को दिग्गज अभिनेता खुद सुनते हैं।

हाल ही में उनके घर पर एक कैंसर पीड़ित शख्स उनके घर आया, जो सोनू सूद को देखकर उनके पैर छुने लगा और उनके देख फूट-फूटकर रोने लगा। शख्स की परेशानी और हालत को देखते हुए सोनू सूद (Sonu Sood) भी भावुक हो गए हैं। उन्होंने शख्स का सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है और उसके लिए भावुक पोस्ट भी लिखा है। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैंसर पीड़ित शख्स का वीडियो साझा किया है। वीडियो में अभिषेक नाम का शख्स सोनू सूद से मिलते ही उन्हें देखकर रोने लगता है और उनके पैर छूता है। हालांकि सोनू सूद उसे ऐसा करने से मना करते हैं और चुप करवाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स को चुप करने के बाद सोनू सूद तोहफे में उसको फोन भी देते हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए सोनू सूद (Sonu Sood) ने शख्स के लिए भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘पूरे देश मे जिस तरह लोग मुश्किलों से जूझ रहे हैं वह दिल तोड़ने वाला है, हालांकि अब कोविड 19 के केस कम हो रहे हैं लेकिन कुछ परिवारों की स्थिति अभी भी वैसी ही है। मिलिए अभिषेक से जिसने अपनी सुनने की क्षमता खो दी और वह अभी भी इलाज करवा रहा है।’

सोनू सूद (Sonu Sood) ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘उसके इतने प्यार से अभिभूत हूं और उसके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। लोगों से अपील है कि वह आगे आएं, हम मिलकर लोगों की मदद करें जिससे वह इन परेशानियों से उबर सकें।’ सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दिग्गज अभिनेता के फैंस और तमाम सोशलव मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़े: Sushant Singh Rajput की पहली बरसी पर इमोशनल हुए सेलिब्रिटीज, इमोशनल पोस्ट शेयर कर एक्टर को किया याद

ताज़ा ख़बरें