23 जून को नहीं हो रही Sonakshi और Zaheer की शादी, पिता Shatrughan Sinha ने किया खुलासा!

हर तरफ यह दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी का परिवार शादी से खुश नहीं है। इसी बीच उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी ऐक्ट्रस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच जहीर और सोनाक्षी की मेहंदी सेरेमनी की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वही उनका घर भी दुल्हन की तरह सज गया है लेकिन इन सब के बीच में कहा जा रहा है कि जहीर और सोनाक्षी की शादी 23 जून को नहीं हो रही है। जी हां.. इस बात का खुलासा खुद उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

23 जून को नहीं है शादी
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को नहीं बल्कि 23 जून को रिसेप्शन होने वाला है और इस रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल होंगे। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा का पूरा परिवार भी शादी में पेश होने वाला है। हालांकि हर तरफ यह दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी का परिवार शादी से खुश नहीं है। इसी बीच उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने बताया कि 23 जून को केवल कोर्ट मैरिज होगी और रात को रिसेप्शन रखा जाएगा जिसमें मेहमान शामिल होने वाले हैं।

क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, “सबसे पहले, जब मैंने आपसे आखिरी बार बात की थी, तब से बहुत कुछ बदल गया है। वास्तव में हर घंटे डेवलपमेंट होता रहता है। मैं आपको पूरे घटनाक्रम के बारे में नहीं बता सकता, क्योंकि यह एक फैमिली मैटर है। हां, मैं और मेरी पत्नी 23 जून के सेलिब्रेशन का हिस्सा होंगे। ये शादी नहीं है। यह शादी का रिसेप्शन है, जिसमें हम सभी 23 जून की शाम को शामिल हो रहे हैं। मेरे परिवार में से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा। कुछ मीडिया आउटलेट्स सिर्फ चीजों का अनुमान लगा रहे हैं। उस चीज पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जो एक फैमिली मैटर है।”

अभिनेता ने आगे कहा कि, “शादियां सब के घर होती हैं। शादी से पहले झगड़े भी आम हैं। अब हम सब ठीक हैं, जो भी तनाव थे उसे सुलझा लिया गया है। हर शादी में ये सब होता ही है। सिर्फ इसलिए कि वो शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है, इसका मतलब ये नहीं है कि सोनाक्षी को लाइफ में वो नहीं मिल सकता है, जो वो चाहती है। हम लोग बहुत मजा करेंगे 23 जून को”

ये भी पढ़ें: बेशुमार दौलत के मालिक हैं Shatrughan Sinha, लेकिन बेटी Sonakshi को नहीं देंगे फूटी कोढ़ी! जानें क्या है वजह?

ताज़ा ख़बरें