पैरों में चप्पल, हाथों में झोला लेकर कहीं भी चल पड़ता है ये 149 करोड़ का मालिक, स्कूटी-बस से करता है सफर, पहचाना?

अरिजीत सिंह ने दो शादियां की है। उनकी पहली शादी रूपरेखा बनर्जी से हुई थी लेकिन इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अरिजीत ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल राय के साथ शादी रचाई।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हर एक शख्स को आपने ग्लैमर के रंग में डूबा हुआ जरूर देखा होगा। बड़ी-बड़ी पार्टीज, अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने वाले यह कलाकार आए दिन कैमरे के सामने स्पॉट किए जाते हैं, लेकिन एक ऐसा स्टार जो करोड़ों का मालिक है लेकिन अपनी सादगी के लिए जाना जाता है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं भारत के टॉप सिंगर में से एक अरिजीत सिंह के बारे में जो सिंपल लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं और लोगों के बीच उनकी दीवानगी खूब है। आज यानी कि 25 अप्रैल को अरिजीत सिंह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन के बारे में…

आशिकी-2 से मिली बड़ी सफलता
बता दें, अरिजीत ने शुरुआत में कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया। यहां पर उनके गानों को खूब पसंद किया गया लेकिन उन्हें कोई बड़ा मौका नहीं मिला। हालांकि उनके टैलेंट को बाद में पहचान मिल ही गई। वहीं साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी-2’ के गानों से तो अरिजीत सिंह को बड़ा स्टारडम हासिल हुआ।

इसके बाद सिंगर ने करीब 200 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी और दुनिया भर में छा गए। अरिजीत सिंह न केवल अपने गानों के लिए मशहूर है बल्कि अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। आपने अरिजीत सिंह को सिंपल कपड़े, पैरों में चप्पल और हाथ में थैला लिए कहीं भी जाते देखा होगा। वह अक्सर आम लोगों की तरह मार्केट जाते हैं और स्कूटी पर सवार दिखाई देते हैं और उनकी यही सादगी लोगों को खूब पसंद आती है।

कितनी है अरिजीत की संपत्ति
बात करें अरिजीत सिंह के कमाई के बारे में तो वह एक गाने के लिए 10 लाख रुपए लेते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड मूवी रिव्यूज के मुताबिक, सिंगर कुल 149 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक है। बता दे अरिजीत के पास लग्जरी गाड़ियां भी है लेकिन वह ज्यादातर स्कूटी, बस और ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं।

अरिजीत सिंह ने दो शादियां की है। उनकी पहली शादी रूपरेखा बनर्जी से हुई थी लेकिन कुछ दिनों के बाद इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अरिजीत ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल राय के साथ शादी रचाई। कोयल और अरिजीत के 3 बच्चों के माता-पिता है और खुशहाल जीवन जीते हैं।

ये भी पढ़ें: पति की मौत के बाद खुद भी सुसाइड करना चाहती थीं Shahrukh की ये एक्ट्रेस, फ़िल्मी करियर भी रहा फ्लॉप!

ताज़ा ख़बरें