Sanjay Dutt दिवंगत अभिनेता Rishi Kapoor को याद करके हुए इमोशनल, ऋषि कपूर के बारे में बोली यह बात 

बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को याद करके काफी इमोशनल हो गए हैं।

Sanjay Dutt gets  emotional on late actor Rishi Kapoor: बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, इन दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है। संजय दत्त, ऋषि कपूर के काफी सम्मान और उन्हें काफी प्यार करते हैं। इसी बीच संजय दत्त, ऋषि कपूर को उनकी 71वीं बर्थ एनिवर्सरी पर याद करके इमोशनल हो गए हैं। ऋषि कपूर की आज 71वीं बर्थ एनिवर्सरी है, उनका जन्म आज है कि दिन 04 सितंबर 1952 को हुआ था। संजय दत्त ने ऋषि कपूर, रणबीर कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए ऋषि कपूर को याद किया है। 

संजय दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ऋषि कपूर, रणबीर कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’चिंटू सर परिवार से बढ़कर थे, उनमें एक बेहतरीन अभिनेता और इंसान का सार समाहित था। उनकी  हँसी, कहानियाँ और वास्तविकता हमें एक साथ बांधती हैं। उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर, उनके द्वारा छोड़ा गया खालीपन स्पष्ट है, लेकिन उनकी स्मृति  उन्हें हमारे दिलों में जीवित रखती है। आपकी याद आती है सर।’’ संजय दत्त द्वारा साझा की गई इस तस्वीर रणबीर कपूर, संजय दत्त और ऋषि कपूर तीनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर फिल्म संजू के वक्त की है। संजय दत्त की इस पोस्ट पर फैंस भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म ‘श्मशेरा’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। संजय दत्त अब बॉलीवुड और साउथ की कुछ बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। संजय दत्त बॉलीवुड में घुड़चढ़ी और बाप में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वे साउथ की दो बड़ी फिल्में ‘लियो’ और डबल स्मार्ट में नजर आने वाले हैं। संजय इन दोनों फिल्मों में ही अहम भूमिकाओं में हैं। संजय दत्त, राम पोथनेनी की फिल्म ‘डबल स्मार्ट’ में मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें: Gadar 2 की Success Party पर Sunny Deol और SRK के मिलन पर  फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन 

ताज़ा ख़बरें